Rohit Sharma का मास्टरस्ट्रोक आया MI के काम, Karn Sharma को मिल गया डबल फायदा

Rohit Sharma Dugout message to Karn रोहित शर्मा ने भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्ले से कुछ खास नहीं किया हो लेकिन उन्होंने डगआउट में बैठकर जो किया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से मात दी। इस मैच में कर्ण शर्मा ने 3 विकेट लिए और दिल्ली से मैच छीना।
Rohit Sharma का मास्टरस्ट्रोक आया MI के काम, डगआउट से Karn Sharma को दिया गुरुमंत्र
Rohit Sharma MI Dugout Karn Sharma: मुंबई की दिल्ली पर मिली जीत के बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे कर्ण शर्मा काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई की 12 रन की जीत में कर्ण का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 3 विकेट लेकर दिल्ली से मैच छीन लिया।
मुंबई की जीत के बाद हर कोई कर्ण शर्मा की तारीफ तो कर रहा हैं, लेकिन बेहद ही कम लोग जानते हैं कि डगआउट में बैठे रोहित शर्मा का इस जीत में बड़ा हाथ रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित इशारों-इशारों में कर्ण को डगआउट में बैठकर कुछ सुझाव दे रहे हैं और उन्हीं की बात को मानते हुए कर्ण ने इस पूरे गेम को पलट दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।
Rohit Sharma ने डगआउट से इशारों-इशारों में Karn Sharma को दिया गुरुमंत्र
दरअसल, आईपीएल में मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला भले ही मौजूदा सीजन में खामोश है, लेकिन वह अपना ज्ञान देने में बिल्कुल पीछे नहीं रहते। दिल्ली के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे कर्ण शर्मा के प्रदर्शन के पीछे भी रोहित का कही-न-कही हाथ रहा।
डगआउट में बैठे-बैठे उन्होंने सटीक समय पर कर्ण (Karn Sharma) को ऐसा निर्देश भिजवाया कि टीम ने अब तक अजेय रही दिल्ली कैपिटल्स के विजय रथ को रोका। रोहित ने कर्ण को गेंद बदलने का मैसेज इशारों में दिया।
यह दिल्ली की पारी के 14वें ओवर की घटना रही, जब डगआउट में बैठे रोहित ने कर्ण को सिग्नल दिया कि वह गेंद को बदले। आईपीएल के नए नियम के अनुसार, गेंदबाजी करने वाली टीम के पास रात के मैच में 10 ओवर के बाद गेंद को बदलने का मौका रहता है, ताकि ड्यू फैक्टर संतुलित रहे।
इस वजह से मुंबई टीम ने भी गेंद को बदलने को कहा और कर्ण ने नई गेंद से तीसरी गेंद पर ही नमन धीर को अपना शिकार बनाया। इसके बाद एक ओवर के बाद फिर उन्होंने केएल राहुल को चलता किया।
दिल्ली की टीम जो एक समय हर ओवर में 11 रन से ज्यादा बटोर रही थी। वह अगली 24 गेंदों पर सिर्फ 22 रन ही बना पाई। विपराज निगम के रूप में दिल्ली का आठवां विकेट गिरा, जिन्हें मिचेल सैंटनर ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद 19वें ओवर में लगातार 3 रन आउट हुए और दिल्ली की पारी का 193 रन के स्कोर पर द एंड हुआ।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :