Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आखिरकार गर्मी से मिलेगी राहत! मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; लेकिन अप्रैल के लिए आई ये चेतावनी

आखिरकार गर्मी से मिलेगी राहत! मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; लेकिन अप्रैल के लिए आई ये चेतावनी

अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ भागों और पूर्व-मध्य तथा पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों के सामान्य अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक संख्या में हीटवेव होने की संभावना भी जताई गई है।

अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बारिश से थोड़ी राहत मिली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

 अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जा रहा है। अभी आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। लेकिन बीते 24 घंटों में देश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को फौरी तौर पर राहत दे दी।


अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके अलावा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं ने मौसम की तपिश को कम किया। अभी आने वाले दिनों में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


यहां आएगा आंधी-तूफानमौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अगले 4-5 दिनों में गरज के साथ बिजली चमकने, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा गुजरात, केरल, तमिलनाडु में आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है।

2 अप्रैल को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत देश के आधे हिस्सों में आंधी-तूफान से मौसम में राहत मिल सकती है। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं 3 और 4 अप्रैल को केरल, कर्नाटक मे भारी बारिश होगी।


तापमान में भी होगा उतार-चढ़ावमौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी भारत मे 2 अप्रैल तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 2 अप्रैल तक 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। महाराष्ट्र में भी तापमान में कमी आएगी।
सौराष्ट्र और कच्छ में 1 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की संभावना जताई गई है। मराठवाड़ा के इलाके में एक चक्रवात संचालन सक्रिय है। अन्य चक्रवात संचालन बंगाल की खाड़ी में भी बना हुआ है। वहीं असम पर भी चक्रवात संचालन सक्रिय है।
अप्रैल का महीना निकालेगा पसीनाअप्रैल में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। हालांकि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य अधिकतम तापमान रहेगा।

अप्रैल महीने में पूरे देश में औसतन बारिश सामान्य रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत, प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पूर्व भारत के कई हिस्सों और पश्चिम मध्य भारत के कई हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]