Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ट्रंप और मस्क का हिला सिंहासन? वाशिंगटन की सड़कों पर उतरे हजारों लोग; अमेरिकी सरकार की नीतियों का कर रहे विरोध

ट्रंप और मस्क का हिला सिंहासन? वाशिंगटन की सड़कों पर उतरे हजारों लोग; अमेरिकी सरकार की नीतियों का कर रहे विरोध

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकार एलन मस्क के खिलाफ शनिवार को पूरे अमेरिका में प्रदर्शन किया। वाशिंगटन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों और कार्यकारी आदेशों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वाशिंगटन में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमारे राष्ट्रपति ट्रंप दूसरे लोगों हितों की कठपुतली हैं। टैरिफ हमारे देश को नष्ट करने का एक औजार है।

पूरे अमेरिका में ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो- रॉयटर)

 राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकार एलन मस्क के खिलाफ शनिवार को पूरे अमेरिका में प्रदर्शन किया। वाशिंगटन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों और कार्यकारी आदेशों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हजारों संघीय कर्मचारियों को निकालने, सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के क्षेत्रीय कार्यालयों को बंद करने, अप्रवासियों को निर्वासित करने, ट्रांसजेंडरों के लिए सुरक्षा को कम करने के ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया।


ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन किया

रॉयटर के अनुसार यूरोप के कई शहरों में सैकड़ों लोगों ने शनिवार को ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अभियान को 'हैंड्स आफ' नाम दिया गया है। अमेरिका में नागरिक अधिकार संगठनों, श्रमिक संघों सहित 150 से अधिक समूहों ने 1,200 से अधिक प्रदर्शनों का आयोजन की योजना बनाई है।


प्रदर्शनकारियों ने कही ये बात
वाशिंगटन में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमारे राष्ट्रपति ट्रंप दूसरे लोगों हितों की कठपुतली हैं। टैरिफ हमारे देश को नष्ट करने का एक औजार है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह पश्चिम और पश्चिमी गठबंधनों को नष्ट करने और बाधित करने की पुतिन की योजना है और उसके पास एक आदर्श कठपुतली है। उसने ट्रम्प को अपना काम कराने के लिए मज़बूर किया है। यह पूरी तरह से अमेरिका को अलग-थलग करने के लिए है।


सभी 50 राज्यों में अन्य स्थानों में विरोध प्रदर्शन


वाशिंगटन, डीसी में नेशनल माल, राज्य की राजधानियां और सभी 50 राज्यों में अन्य स्थानों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उधर बर्लिन, पेरिस समेत यूरोप के कई शहरों में भी शनिवार को प्रदर्शन किया गया। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में प्रदर्शन का आयोजन डेमोक्रेट्स अब्राड द्वारा किया गया था, जो विदेश में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का संगठन है।


टेस्ला शोरूम के सामने भी प्रदर्शन किया
बर्लिन में टेस्ला शोरूम के सामने भी प्रदर्शन किया गया। फ्रैंकफर्ट में ओवरसीज डेमोक्रेट्स समूह के सदस्यों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग की। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर नारे लिखे थे। फ्रांस की राजधानी पेरिस में लगभग 200 लोग, जिनमें से अधिकतर अमेरिकी थे, ट्रंप के विरोध में प्लेस डे ला रिपब्लिक पर जुटे।


लंदन में भी ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन हुए


प्रदर्शनकारियों ने ''तानाशाह का विरोध करें'', ''लोकतंत्र बचाओ'' जैसे बैनर लहराए। लंदन और लिस्बन सहित अन्य यूरोपीय शहरों में भी ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन हुए। लंदन में ट्राफलगर स्क्वायर में एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]