Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नए रंगरूप में आई 2025 Yamaha MT 15, मिले कई अपडेट

नए रंगरूप में आई 2025 Yamaha MT 15, मिले कई अपडेट

2025 Yamaha MT 15 को मलेशिया में नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसे नया कलर ऑप्शन दिया गया है। वहां पर लॉन्च हुई इस बाइक में भारत वर्जन के मुकाबले कम फीचर्स देखने के लिए मिले हैं। इसे मलेशिया में कीमत RM 12498 (लगभग 2.43 लाख रुपये) रखी गई है जो कि पिछले मॉडल के बराबर है।


2025 Yamaha MT 15 मलेशिया में लॉन्च हुई।


 2025 Yamaha MT 15 को नए कलर और अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इस बार कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया, लेकिन इसे नए कलर ऑप्शन जरूर दिए है। आइए जानते हैं कि 2025 Yamaha MT 15 को क्या नए अपडेट मिले हैं।


2025 Yamaha MT 15 को क्या मिला नया?
इसे मलेशिया में लॉन्च किया गया है। इसमें सबसे बड़ा अपडेट इसका नया Ice Storm कलर ऑप्शन है। इसमें फ्यूल टैंक और सबफ्रेम पर Ice Blue कलर की हाइलाइट्स दी गई हैं। इसके अलॉय व्हील्स भी इसी शेड में पेंट किए गए हैं। यह नया कलर ऑप्शन अब तक मौजूद Midnight Black स्कीम के साथ ही ऑफर किया जाएगा। इस नए संस्करण की कीमत RM 12,498 (लगभग 2.43 लाख रुपये) रखी गई है, जो कि पिछले मॉडल के बराबर है।


इंजन और परफॉर्मेंसमलेशियन वेरिएंट में MT 15 उसी 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 19.3 PS की पावर और 14.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह भारतीय वेरिएंट के मुकाबले करीब 0.9 PS और 0.6 Nm की कम पावर देती है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

इसमें Deltabox फ्रेम दिया गया है, जिसे सामने 37mm का गोल्डन इनवर्टेड फोर्क और पीछे प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंड करता है। इसमें ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 282mm और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि भारतीय वेरिएंट में रियर डिस्क 220mm मिलता है।


डायमेंशन और हार्डवेयर अंतरमलेशियन मॉडल का कर्ब वेट 133kg, ग्राउंड क्लीयरेंस 155mm और फ्रंट टायर 110 सेक्शन मिलता है, जबकि भारतीय मॉडल का वजन 141kg , ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm और फ्रंट टायर 100 सेक्शन दिया गया है। दोनों देश में मिलने वाली इस बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।


फीचर्सYamaha MT 15 में फुली LED लाइटिंग, नेगेटिव फुल-डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें गियर पोजिशन इंडिकेटर, शिफ्ट लाइट, रियल टाइम माइलेज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की जानकारी मिलती है। भारत और मलेशिया दोनों ही वर्जन में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन नहीं मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, हैजर्ड लाइट स्विच और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ दिया गया है, जबकि भारत में मिलने वाली Yamaha MT 15 में Metallic Black और Dark Matte Blue कलर वेरिएंट्स में LED इंडिकेटर और हैजर्ड स्विच नहीं दिया जाता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]