Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष यान में सवार, सामान पैक किया, साथियों को लगाया गले... NASA का लाइव टेलिकास्ट शुरू

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष यान में सवार, सामान पैक किया, साथियों को लगाया गले... NASA का लाइव टेलिकास्ट शुरू

Sunita Williams Video नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता और बुच विल्मोर अंतरिक्ष यान में सवार हो चुके हैं। सुनीता विलियम्स का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने को लेकर नासा ने वीडियो भी शेयर किया है। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होगा और वो कल पृथ्वी पर लौटेंगे। नासा के वीडियो में दोनों क्रू9 के स्पेस स्टेशन से प्रस्थान करने की तैयारी करते दिखे।

Sunita Williams Video सुनीता विलियम्स कर रहीं वापसी। (फाइल फोटो)


Sunita Williams Video सुनीता विलियम्स अब धरती पर वापसी को तैयार हैं। नौ महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद, नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता और बुच विल्मोर अंतरिक्ष यान में सवार हो चुके हैं।


17 घंटे का होगा सफर
सुनीता विलियम्स का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) छोड़ने को लेकर नासा ने वीडियो भी शेयर किया है। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होगा और वो कल पृथ्वी पर लौटेंगे।


Sunita Williams कल फ्लोरिडा तट पर उतरेंगी विल्मोर, विलियम्स और दो अन्य अंतरिक्ष यात्री आज सुबह आईएसएस से अनडॉक हो गए और कल यानी गुरुवार को सुबह 3:30 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर उतरने वाले हैं।


स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन से कर रहे वापसी


अंतरिक्ष यात्री दल निक हेग और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर वापस आएगा।

सामान पैक करते दिखे दोनोंजैसे ही नासा लाइव हुआ, निक हेग, सुनी विलियम्स (Sunita Williams Video), बुच विल्मोर और अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को क्रू9 के स्पेस स्टेशन से प्रस्थान करने की तैयारी करते हुए सामान पैक करते और हैच बंद करते हुए देखा गया।

निक हेग ने कहा,

अंतरिक्ष स्टेशन को अपना घर कहना, मानवता के लिए शोध करने की इसकी 25 साल की विरासत में अपनी भूमिका निभाना और दुनिया भर के सहकर्मियों, अब दोस्तों के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा अंतरिक्ष उड़ान कैरियर, अधिकांश लोगों की तरह, अप्रत्याशित चीजों से भरा है।
NASA दिखा रहा लाइव टेलिकास्टबता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा स्पेसएक्स क्रू-9 के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने का लाइव कवरेज दिखा रहा है। इससे पहले नासा और स्पेसएक्स ने एजेंसी के क्रू-9 मिशन की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन स्थितियों का आकलन करने के लिए रविवार को मुलाकात की थी।

सुनीता और विल्मोर ने ISI पर क्या किया?सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 286 दिन बिताए है। इस दौरान उन्होंने 4500 से अधिक परिक्रमाएं कीं और 121 मिलियन से अधिक वैधानिक मील की यात्रा की।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]