Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तत्काल गिरफ्तार करें', पादरी बजिंदर सिंह केस में महिला आयोग सख्त, पीड़िता को सुरक्षा देने को कहा

तत्काल गिरफ्तार करें', पादरी बजिंदर सिंह केस में महिला आयोग सख्त, पीड़िता को सुरक्षा देने को कहा

पादरी बजिंदर सिंह मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत संज्ञान लिया है। आयोग ने तुरंत पीड़िता को सुरक्षा देने और पादरी की गिरफ्तारी की मांग की है। एक महिला की शिकायत पर पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 2018 में भी जीरकपुर की एक महिला ने बजिंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

पादरी बजिंदर सिंह। ( फाइल फोटो )

 पंजाब के प्रसिद्ध पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद घटना का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेने का आग्रह किया है।


जानकारी के मुताबिक पंजाब के कपूरथला की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती ने बजिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। युवती ने पादरी पर गलत तरीके से छूने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला आयोग ने पीड़िता को सुरक्षा देने और पादरी बजिंदर सिंह को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।


मीडिया रिपोर्ट्स का लिया संज्ञानराष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्स पर लिखा, "अध्यक्ष विजया राहतकर के निर्देश पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने पंजाब के जालंधर में यौन उत्पीड़न के आरोप में पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स का स्वतः संज्ञान लिया है।




आयोग ने भारतीय न्याय संहिता- 2023 के तहत त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करना शामिल है। एटीआर और एफआईआर की प्रति तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत की जानी है।


पुलिस ने बनाई एसआईटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपूरथला पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। जालंधर के गांव ताजपुर में बजिंदर सिंह ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ के नाम से मसीही सत्संग का आयोजन करते हैं। उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बजिंदर सिंह का जन्म हरियाणा के यमुनानगर जिले में हुआ है। हत्या के एक मामले में बजिंदर जेल जा चुके हैं। जेल में ही उन्होंने ईसाई धर्म अपनाया था। बजिंदर सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।




क्या है मामला?28 फरवरी को पंजाब के कपूरथला में एक महिला ने पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया। महिला ने बताया कि वह 2017 से जालंधर के ताजपुर गांव में होने वाले सत्संग में जाती थी। 2020 में वह चर्च की एक टीम का हिस्सा बनी। इसी साल पादरी ने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया।

महिला का आरोप है कि चैटिंग के दौरान पादरी बजिंदर ने अनुचित मैसेज भेजे और कई बार फोन किया। साल 2022 में पादरी ने गंदे तरीके से छुआ और गले लगाने का प्रयास भी किया। कॉलेज जाते वक्त भी पीछा किया गया। शिकायत में महिला ने यह भी कहा कि पादरी बजिंदर ने इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]