Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

यश चोपड़ा के घर पर भी खेली जाती थी धूमधाम से होली, इस वजह से परिवार ने किया सेलिब्रेशन बंद

यश चोपड़ा के घर पर भी खेली जाती थी धूमधाम से होली, इस वजह से परिवार ने किया सेलिब्रेशन बंद

होली किसे पसंद नहीं है। 14 मार्च को हर कोई होली धूमधाम से सेलिब्रेट करने वाला है। एक समय पर बॉलीवुड में भी कई ऐसे बड़े निर्माता थे जो अपने घर पर होली पार्टी का ग्रैंड सेलिब्रेशन करते थे।इन्हीं में से एक थे सिलसिला के डायरेक्टर यश चोपड़ा जिनकी होली पार्टी चर्चा में रहती थी। आखिर क्यों उनके बेटे आदित्य ने ये होली पार्टी बंद की जानिए इस स्टोरी में

क्यों बंद हुई यश चोपड़ा के स्टूडियो में होली पार्टी/ फोटो- Instagram

 कहते हैं रंगों में इतनी ताकत होती है कि वह दो दुश्मनों को भी करीब लेकर आ जाता है। फिल्मों और फेस्टिवल का नाता तो काफी पुराना है। दिलीप कुमार और राजकुमार राव की फिल्म 'सौदागर' हो या फिर प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की फिल्म 'वक्त', इस रंग भरे फेस्टिवल की चमक आज भी फिल्मों में देखने को मिलती है।


फिल्मों में तो होली का ग्रैंड सेलिब्रेशन तो हमने देखा ही है, लेकिन इंडस्ट्री में भी राज कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन और समेत कई सितारे ऐसे हैं, जो अपने घरों में होली का सेलिब्रेशन बहुत ही धूमधाम से करते थे। इंडस्ट्री के इन दिग्गजों में एक नाम यश चोपड़ा का भी है, जिनको होली बेहद पसंद थी। हालांकि, अचानक ही उनके घर में इस ग्रैंड पार्टी का आयोजन बंद हो गया। ऐसा क्यों हुआ जानिये इस थ्रो-बैक स्टोरी में:


कहां पर होली पार्टी ऑर्गेनाइज करते थे यश चोपड़ा'सिलसिला' और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सहित कई यादगार फिल्में देने वाले यश चोपड़ा को होली खेलना बेहद पसंद था, इसका अंदाजा आप उनकी फिल्मों से भी लगा सकते हैं। यश चोपड़ा अपने ग्रैंड स्टूडियो 'यशराज' में होली पार्टी का आयोजन करते थे। उनकी होली पार्टी में अमिताभ बच्चन से लेकर रूमी जाफरी सहित बॉलीवुड सितारे तो शामिल होते ही थे, लेकिन इसी के साथ बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी इसका हिस्सा बनते थे।



ऐसा कहा जाता है कि एक बार तो यश चोपड़ा की होली के ग्रैंड सेलिब्रेशन का कथक क्वीन सितारा देवी भी हिस्सा बनी थीं। जिन्होंने उस सेलिब्रेशन में ऐसा परफॉर्म किया कि वहां पर मौजूद सभी गेस्ट खुद को ताली बजाने से नहीं रोक सके। आपको बता दें कि सितारा देवी एक इंडियन क्लासिकल कथक डांसर, एक बेहतरीन सिंगर और एक्ट्रेस थीं। उन्होंने इंडिया और विदेशों में अपने डांस से सबको मोहित किया और साथ ही उन्हें कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।




यश चोपड़ा के परिवार ने क्यों बंद किया ग्रैंड सेलिब्रेशनयश चोपड़ा जब तक रहे उन्होंने हर पल को बेहद ही खुशी से जिया। 21 अक्टूबर 2012 को हिंदी सिनेमा की इस दिग्गज हस्ती का निधन हो गया।

उसके बाद से ही कभी भी यशराज स्टूडियों में वैसी रंगों की रौनक नहीं आई, जैसी यश साहब लेकर आते थे। यश चोपड़ा के निधन के बाद उनके परिवार ने भी होली का ग्रैंड सेलिब्रेशन बंद कर दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]