Salman Khan के करियर पर कलंक है ये फिल्म, 19 करोड़ के बजट में कमा पाई थी महज 2 करोड़

Salman Khan Biggest Flop मेगासुपरस्टार सलमान खान हिंदी सिनेमा के उन दिग्गज कलाकारों में शुमार हैं जिनके फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान के करियर में एक ऐसी फ्लॉप फिल्म रही है जो सिर्फ 2 करोड़ की कमाई ही कर पाई थी। आइए भाईजान की उस फिसड्डी मूवी के बारे में जानते हैं।
सलमान खान की वो फिसड्डी मूवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के मामले में सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में अक्सर आगे रहती हैं। बीते 10-15 सालों में उन्होंने अपना एक ऐसा औरा तैयार किया है, जो कोई और दूसरा अभिनेता नहीं कर पाया है। सलमान की अधिकतर फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रहती हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि भाईजान की एक मूवी ऐसी भी रही है, जो सिर्फ 2 करोड़ का कारोबार कर पाई थी और बुरी फ्लॉप साबित हुई थी। आइए सलमान खान की इस फिसड्डी फिल्म के बारे में थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं।
सलमान खान की सबसे बड़ी फ्लॉप2007 में सलमान खान के एक अमेरिकी फिल्ममेकर विलार्ड कैरोल के साथ मैरीगोल्ड (Marigold) मूवी की। इस रोमांटिक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म में सलमान हॉलीवुड एक्ट्रेस एली लॉर्टर के साथ दिखाई दिए। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मैरीगोल्ड का बजट 19 करोड़ था।
(4).jpg)
लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस ने सलमान खान की इस मूवी को खारिज कर दिया और भारत में इसका नेट कलेक्शन करीब 1.27 करोड़। रिलीज के पहले दिन ये फिल्म महज 21 लाख का बिजनेस की कर पाई थी, जो सलमान के स्टारडम के हिसाब से बेहद खराब प्रदर्शन था।

फोटो क्रेडिट- IMDB
फिल्म- मैरीगोल्ड (2007)
बजट- 19 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 1.27 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 2.29 करोड़इसके अलावा मैरीगोल्ड को वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 2.29 करोड़ रहा था। इस तरह से ये सलमान खान के करियर की सबसे खराब फिल्म रही। बता दें कि इस मूवी की असफलता के बाद से एक्टर के तौर पर भाईजान के करियर पर सवाल उठने लगे थे।
सलमान खान के करियर का सबसे बुरा दौरबेशक आज सलमान खान को बॉक्स ऑफिस का सुल्तान कहा जाता है। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि 2000 से लेकर 2008 तक उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं। ये टाइम पीरियड सलमान के एक्टिंग करियर का सबसे बुरा दौर भी माना जाता है। बहुत कम ऐसी मूवी रही थीं, जो इस दौरान हिट हो पाई थीं। क्योंकि भाईजान की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही थीं।
हालांकि, कुछ समय बाद 2009 में प्रभू देवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म वॉन्टेड के बाद सलमान खान के करियर का पुनर्जन्म हुआ। बॉक्स ऑफिस पर उनके नाम सबसे अधिक 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली करीब 17 फिल्मों को रिकॉर्ड दर्ज है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :