Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कश्मीर-हिमाचल में हिमपात और वर्षा ने बढ़ाई मुश्किलें, मुख्य सड़कें बंद; पढ़ें अन्य राज्यों का हाल

कश्मीर-हिमाचल में हिमपात और वर्षा ने बढ़ाई मुश्किलें, मुख्य सड़कें बंद; पढ़ें अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन-चार दिनों तक पहाड़ी राज्यों में मौसम ऐसा ही रहेगा। जनवरी और फरवरी में कम वर्षा और हिमपात से जूझ रहे इन तीनों राज्यों के लिए मौसम का यह बदलाव बड़ी राहत बन कर भी आया है। जम्मू-कश्मीर में मौसम हुआ जानलेवापांच की मौत जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को मौसम के मिजाज बदल गए और पहाड़ों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में दिनभर वर्षा जारी रही।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित (फोटो- जेएनएन)


पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम बदलने के साथ हिमपात और वर्षा होने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। गुरुवार को इन तीनों राज्यों के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में लगातार हिमपात होता रहा। साथ ही निचले इलाकों में वर्षा भी हुई। इस कारण तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई।





तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन-चार दिनों तक पहाड़ी राज्यों में मौसम ऐसा ही रहेगा। जनवरी और फरवरी में कम वर्षा और हिमपात से जूझ रहे इन तीनों राज्यों के लिए मौसम का यह बदलाव बड़ी राहत बन कर भी आया है। जम्मू-कश्मीर में मौसम हुआ जानलेवा,पांच की मौत जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को मौसम के मिजाज और तीखे हो गए और पहाड़ों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में दिनभर वर्षा जारी रही।




श्रीनगर शहर में भी हिमपात हुआ
देर शाम को श्रीनगर शहर में भी हिमपात हुआ। जम्मू-श्रीनगर, जम्मू-पुंछ और श्रीनगर-लेह सहित तीनों हाईवे सहित कई रास्ते बर्फबारी, पत्थर गिरने व भारी फिसलन से बंद हो गए हैं। इससे कश्मीर का सड़क संपर्क कट गया है और जगह-जगह वाहन फंसकर रह गए हैं। मौसम के कारण विभिन्न जिलों में मां-बेटे व किशोर सहित पांच लोगों की मौत और दो सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गए।




हिमपात के कारण हुआ हादसा
पुंछ जिला में एक यात्री कैब उफनती नदी में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के 10 सदस्य सवार थे। व्यापक बचाव अभियान चलाकर सात को बचा लिया गया। एक नवजात सहित परिवार के तीन सदस्यों के नदी में बहने की आशंका है। देर रात तक अभियान जारी था। वहीं, सांबा जिला में मंदिर पर आसमानी बिजली गिरने से कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं।

कश्मीर संभाग को पुंछ जिले के रास्ते जम्मू संभाग से जोड़ने वाला मुगल रोड़ पहले से बंद है। लद्दाख में कारगिल जिले के जंस्कार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तांगोल में हिमस्खलन हो गया। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ ने कारगिल जिले के लिए 28 फरवरी तक लेवल-4 के हिमस्खलन का रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में बढ़ा हिमस्खलन का खतरा
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में गुरुवार को भारी हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हुई, जिससे सूख चुके जल स्त्रोत पुन: रिचार्ज हो गए हैं। अटल टनल में तीन फीट, नारकंडा, मनाली और कुफरी में पांच इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई। लाहुल के तिंदी, मनाली के धुंधी और किन्नौर के काशंग कंडे में हिमस्खलन हुआ, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ।

मनाली-केलंग मार्ग समेत लाहुल की सभी सड़कें बंद हैं
भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है, और जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। मनाली-केलंग मार्ग समेत लाहुल की सभी सड़कें बंद हैं, और लाहुल स्पीति में शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। चंबा के पांगी में दो से साढ़े तीन फीट तक बर्फबारी हुई है, जिससे घाटी का संपर्क शेष चंबा से कट गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी हिमपात और वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भारी वर्षा और बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों से मैदान तक बादलों का डेरा है। चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में रिमझिम वर्षा से ठंड बढ़ गई है। मसूरी में 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि दून में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादल छाए रहने की संभावना जताई है। छह जिलों में भारी वर्षा और बर्फबारी के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में बर्फबारी के कई दौर हुए हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]