शशि थरूर ने पीयूष गोयल के साथ शेयर की फोटो, राजनीतिक गलियारे में तेज हुईं अटकलें; क्या कांग्रेस नेता छोड़ेंगे पार्टी?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक फोटो पोस्ट की है। उनकी ये फोटो भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चर्चा के बाद की है। पोस्ट में शशि थरूर पीयूष गोयल के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई हैं अटकलें लगाईं जा रही हैं कि वो पार्टी छोड़ सकते हैं।
शशि थरूर ने पीयूष गोयल से की मुलाकात (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस में चल रही दरार के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक फोटो पोस्ट की है। उनकी ये फोटो भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चर्चा के बाद की है। पोस्ट में शशि थरूर पीयूष गोयल के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।
शशि थरूर ने पोस्ट में लिखा,
ब्रिटेन के व्यापार और व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ उनके भारतीय समकक्ष, वाणिज्य और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में उन्हें बातचीत करके अच्छा लगा। लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो स्वागत योग्य है।
कांग्रेस को चुभी शशि थरूर की बातउनकी इस पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। यह पोस्ट थरूर की तरफ से केरल की सत्तारूढ़ सीपीएम नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की नीतियों की तारीफ करने के बाद कांग्रेस और उनके बीच संबंधों में आई खटास के बाद आई है।
शशि थरूर ने दी सफाई
कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट राज्य में मुख्य विपक्षी दल है। बता दें कि वाम सरकार के तहत राज्य के विकास की तारीफ करने के लिए शशि थरूर की आलोचना की गई थी। दरअसल थरूर ने राज्य के विकास के कुछ पहलुओं के बारे में सकारात्मक बातें कही थीं। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने वास्तव में सीपीएम की प्रशंसा नहीं की थी, बल्कि उन्होंने केवल स्टार्टअप क्षेत्र में केरल की प्रगति को उजागर करने का प्रयास किया था।
वहीं थरूर की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की भी आलोचना हुई। उन्होंने कहा था कि यदि डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को खुद से अच्छा नेगोशिएटर बताया है तो यह खुशी की बात है।

Post A Comment
No comments :