Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

किरण राव के सामने बड़ी चुनौती! Laapataa Ladies के बाद हिंदी फिल्म 'संतोष’ की हुई Oscar 2025 में एंट्री

किरण राव के सामने बड़ी चुनौती! Laapataa Ladies के बाद हिंदी फिल्म 'संतोष’ की हुई Oscar 2025 में एंट्री

बॉलीवुड के गलियारों से एक और अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में किरण राव की फिल्म लापता लेडीज के ऑस्कर 2025 में भेजे जाने की बात सामने आई थी। अब खबर है कि एक और हिंदी फिल्म की ऑस्कर में एंट्री हो गई है लेकिन इसे भारत नहीं यूके की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया है।

फिल्म संतोष की ऑस्कर में हुई एंट्री
किरण राव की लापाता लेडीज की ऑस्कर में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री हो चुकी है। वहीं अब ठीक दो दिन बाद एक और हिंदी फिल्म यह सम्मान पाने में सफल हुई है। संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' को UK ने 2025 में होने वाले ऑस्कर के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के तौर पर चुना है। भारतीय अभिनेत्री शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।
कैसे हुआ चुनाव?

डेडाइन ने बताया कि फिल्म का चयन बाफ्टा (BAFTA) ने किया है,जोकि यूके की प्रस्तुति को चुनने के लिए अमेरिकी अकादमी द्वारा नियुक्त एक संगठन है। इस फिल्म का प्रीमियर इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अन सर्टेन रिगार्ड में हुआ था।

संतोष का यूके से चयन इसलिए हुआ क्योंकि वहां इसे बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था और इसे ब्रिटिश निर्माताओं का समर्थन प्राप्त था। फिल्म का निर्माण माइक गुड्रिज, जेम्स बॉशर,बल्थाजार डी गने और एलन मैकएलेक्स द्वारा किया गया है। वहीं अमा अमपाडु, ईवा येट्स, डायर्मिड स्क्रिमशॉ, लूसिया हस्लौएर और मार्टिन गेरहार्ड इसके एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

क्या है 'संतोष' की कहानी?

संध्या सूरी की लिखी और डायरेक्टेड ये मूवी एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर मूवी है। फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक गांवे को केंद्र में लेकर गढ़ी गई है। एक महिला है जिसकी नई नई शादी हुई है। लेकिन कुछ समय बाद पति का निधन हो जाता है और उसकी पुलिस कांस्टेबल वाली नौकरी पत्नी को मिल जाती है। उसे एक केस मिलता है जहां उसे एक नाबालिक लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझानी है। वह इस मामले की जांच पड़ताल में जुट जाती है। फिल्म में संतोष का किरदार शहाना गोस्वामी ने निभाया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]