Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आदमी है गाय थोड़ी...घूम फिरकर घर ही आता है, Govinda की फीमेल फॉलोइंग पर पत्नी सुनीता ने क्यों कहा ऐसा?

आदमी है गाय थोड़ी...घूम फिरकर घर ही आता है, Govinda की फीमेल फॉलोइंग पर पत्नी सुनीता ने क्यों कहा ऐसा?

90 दशक में गोविंदा (Govinda) की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हुआ करती थी। शायद यही वजह की उन्हें हीरो नंबर वन कहा जाता था। एक्ट्रेस उनके साथ फिल्म करने को तरसती थीं। एक्टर की इतनी जबरदस्त फीमेल फॉलोइंग देखकर उनकी पत्नी का रिएक्शन क्या होता था इस पर उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की। सुनीता ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था।


अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा

90 के दशक में गोविंदा का बॉलीवुड पर राज था। उस समय उनका स्टारडम काफी ज्यादा था और फीमेल फॉलोवर्स की संख्या भी काफी ज्यादा थी। लड़किया उनसे प्रेम करने लगी थीं। उनकी पत्नी सुनीता ने कहा कि एक एक्टर की पत्नी होने के लिए बहुत सिक्योरिटी की जरूरत होती है।
सुनीता ने कहा मुझे फर्क नहीं पड़ता

वहीं गोविंदा की इतनी फीमेल फॉलोइंग देखकर उनकी पत्नी को कैसा महसूस होता था इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की। टाइमआउट विद अंकित पॉडकास्ट में बात करते हुए सुनीता ने कहा कि हीरो की पत्नी होने के लिए आपको दिल पर इतना बड़ा पत्थर रखना पड़ेगा या फिर आप शादी ही मत करो हीरो से। सुनीता ने कहा कि गोविंदा की फीमेल फॉलोइंग से उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो हर रात को घर आते थे।





उन्होंने कहा, "मेरे को बहुत फर्क नहीं पड़ता। आपको अपने आप में बहुत कॉन्फिडेंट रहना पड़ता है। अभी वो आदमी है, आप ऐसा नहीं बोल सकते। वो आदमी है कोई गाय थोड़ी है। होता है, ठीक है ना घूम फिर के रात को घर ही आ जाता है।"
पार्टनर थी बॉक्स-ऑफिस पर आखिरी सफल फिल्म

गोविंदा ने भले ही 2019 से फिल्मों से दूरी बना ली हो,लेकिन एक समय ऐसा भी था जब फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते थे। 80 और 90 के दशक में गोविंदा को बॉलीवुड के लीड एक्टर्स में गिना जाता था। हालांकि धीरे-धीरे ये उनकी पॉपुलैरिटी में गिरावट आती चली गई। साल 2007 में आई फिल्म पार्टनर बॉक्स ऑफिस पर उनकी आखिरी सफल फिल्म थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]