Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बारिश या इत्तेफाक! सालों बाद आरोही और राहुल को यूं देखकर खुद को रोक नहीं पाए फैंस, बोले- Aashiqui 2 याद आ गई

बारिश या इत्तेफाक! सालों बाद आरोही और राहुल को यूं देखकर खुद को रोक नहीं पाए फैंस, बोले- Aashiqui 2 याद आ गई

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को साल 2013 में आई रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म आशिकी 2 में उनकी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए खूब पसंद किया गया। अब ठीक 11 साल बाद दोनों एक्टर्स एक-दूसरे से ऐसे टकराए कि फिर वो मोमेंट क्रिएट हुआ। उन्हें देखकर फैंस को राहुल और आरोही की याद आ गई और वो तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।




श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर (Photo: Instagram)

साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में लोगों ने श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया था। ये रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म हिट साबित हुई थी और उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी।

इसके बाद से ये दोनों एक्टर एक साथ ओके जानू और मलंग जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आए लेकिन आशिकी जैसा जादू नहीं क्रिएट हो पाया। हालांकि इनके फैंस को इनकी कैमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद है और वो दोबारा से इन्हें फिल्म में साथ देखना चाहते हैं। यहां तक कि आदित्य से अनन्या पांडे के ब्रेकअप के बाद कई फैंस ने तो इनकी शादी की डिमांड तक कर डाली थी।

लोगों को आई आशिकी 2 की याद

अब आशिकी 2 के 11 साल बाद एक इवेंट के दौरान पैपराजी के कैमरों में ठीक वैसा ही मोमेंट कैद हुआ और फैंस खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए। इससे लोगों को आरोही और राहुल याद आ गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जहां दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही गले लगाया और बातचीत की। अचानक ही बारिश शुरू हो जाती है। एक क्रू मेंबर उन्हें बचाने के लिए ऊपर से छाता लगा देता है। इस खास सीन को देख लोगों को मोहित सूरी की 'आशिकी 2' की याद आ जाती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]