Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ईरान के गांव में पड़ी धरती की सबसे भीषण गर्मी! 82.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; टूटे सभी रिकॉर्ड

ईरान के गांव में पड़ी धरती की सबसे भीषण गर्मी! 82.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; टूटे सभी रिकॉर्ड

ईरान के एक गांव के ताप सूचकांक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां 28 अगस्त को 180 फॉरेनहाइट डिग्री (82.2°C) का ताप सूचकांक और 97 फॉरेनहाइट डिग्री (36.1°C) का ओस बिंदु दर्ज किया। हालांकि कई लोगों को इन आंकड़ों पर संदेह है। अमेरिकी मौसम विज्ञानी कॉलिन मैकार्थी ने आधिकारिक जांच की मांग की है। अगर यह सच है तो ये धरती का सबसे अधिक ताप सूचकांक होगा।

ईरान के ताप सूचकांक ने सभी को चौंकाया। (फोटो- @US_Stormwatch)

मौसम विज्ञानी कॉलिन मैकार्थी ने साझा की जानकारी।
इन आंकड़ों के आधिकारिक जांच की मांग भी की।
दक्षिणी ईरान के गांव का है ये चौंकाने वाला आंकड़ा।

 ईरान का एक गांव जल रहा है! यहां मौसम केंद्र ने 28 अगस्त को 82.2 डिग्री सेल्सियस ताप सूचकांक दर्ज किया। अगर यह सच है तो ये धरती का सबसे अधिक दर्ज किया गया हीट इंडेक्स बन जाएगा। अमेरिकी मौसम विज्ञानी कॉलिन मैकार्थी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। हालांकि उन्होंने इस पर संदेह भी व्यक्त किया। उन्होंने इसकी आधिकारिक जांच की जरूरत पर बल दिया।

मौसम विज्ञानियों की बढ़ी चिंता

ईरान के दक्षिणी तट पर डेरेस्टन हवाई अड्डे के पास स्थित मौसम केंद्र ने 28 अगस्त को 180 फॉरेनहाइट डिग्री (82.2°C) का ताप सूचकांक और 97 फॉरेनहाइट डिग्री (36.1°C) का ओस बिंदु दर्ज किया। इस खबर ने पूरी दुनिया के मौसम विज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी है।
क्या होता है ओस बिंदु?

ओस बिंदु वह तापमान है, जहां पर हवा नमी को रोक नहीं पाती है। जानकारी के मुताबिक 40 से 54 डिग्री सेल्सियस के हीट इंडेक्स वाले तापमान में बहुत लंबे समय तक रहने से हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

पश्चिम एशिया में हीटवेव ने बढ़ाई चिंता

अमेरिकी मौसम विज्ञानी मैकार्थी के मुताबिक पश्चिम एशिया में चिंताजनक हीटवेव जारी है। सऊदी अरब के धाहरन में स्थित एक मौसम स्टेशन ने 93°F (33.9C) तक का ओस बिंदु दर्ज किया है। पश्चिम एशिया के कई क्षेत्रों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]