Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'स्त्री' के आगे नहीं टिका 'एनिमल', 27वें दिन ही बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

'स्त्री' के आगे नहीं टिका 'एनिमल', 27वें दिन ही बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

हॉरर कॉमेडी जॉनर की स्त्री 2 (Stree 2 Box Office Collection) दुनियाभर में अपने खौफ से धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने तो दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को ही पछाड़ दिया है। एक महीने भी नहीं हुए और यह फिल्म भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जानिए 27वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 साल 2023 में जिन फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत हासिल की थी, उसने एक महीने के अंदर स्त्री (Stree) ने ध्वस्त कर दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने मात्र 27 दिन में गदर से लेकर पठान तक को पछाड़ दिया है। अब एनिमल का भी पत्ता साफ हो गया है।

स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और निर्माण दिनेश विजान ने किया। 6 साल पहले फिल्म ने 100 करोड़ के पार कारोबार किया था, लेकिन अब मूवी 600 करोड़ की ओर बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार के बाद इस फिल्म ने शाह रुख खान की मूवी पठान को पछाड़ दिया था।

27वें दिन स्त्री 2 ने रचा इतिहास

सोमवार को स्त्री 2 ने पठान को पछाड़ दिया था और खुद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। 26वें दिन तक मूवी ने 555.04 करोड़ का बिजनेस किया था। अब मंगलवार यानी 27वें दिन को राजकुमार राव स्टारर मूवी ने एनिमल को भी पछाड़ दिया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, स्त्री 2 ने मंगलवार अनुमानित कलेक्शन 3 करोड़ का कारोबार किया है।

एनिमल पर भारी पड़ी स्त्री

श्रद्धा कपूर स्टारर मूवी का अब तक का लाइफटाइम कलेक्शन 558 करोड़ हो गया है जबकि 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई एनिमल ने लाइफटाइम कलेक्शन 556.36 करोड़ (बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक) था। एनिमल को पछाड़ स्त्री 2 दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। अब देखना होगा कि स्त्री 2 शाह रुख खान स्टारर जवान का रिकॉर्ड तोड़ती है या नहीं। जवान टोटल कलेक्शन 643.87 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस नंबर को क्रॉस करने में स्त्री 2 को अभी बहुत पसीना बहाना पड़ेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]