Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

एक दिन में पत्नी को 100 बार कॉल करना पड़ा भारी, पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया, वजह आपको कर देगी हैरान!

एक दिन में पत्नी को 100 बार कॉल करना पड़ा भारी, पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया, वजह आपको कर देगी हैरान!

एक व्यक्ति को एक दिन में अपनी पत्नी को 100 बार कॉल करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। कॉल करने पर पति फोन पर कुछ नहीं बोलता था। इससे झल्ला कर महिला फोन काट देती थी। आरोपी ने पुलिस को कहा कि यह उसका प्यार जताने का तरीका था। पुलिस ने 38 वर्षीय व्यक्ति को फोन-स्टॉकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अनजान नंबर से कॉल करना पति को पड़ा भारी। (सांकेतिक फोटो)

डिजिटल डेस्क, जागरण। एक व्यक्ति को एक दिन में अपनी पत्नी को 100 बार कॉल करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। कॉल करने पर पति फोन पर कुछ नहीं बोलता था। इससे झल्ला कर महिला फोन काट देती थी।

आरोपी ने पुलिस को कहा कि यह उसका प्यार जताने का तरीका था। पुलिस ने 38 वर्षीय व्यक्ति को फोन-स्टॉकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कहा कि मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं और बिना कुछ कहे उसे फोन करता हूं।
कॉल करने के बाद कुछ नहीं बोलता था

यह हैरतअंगेज मामला जापान के ह्योगो प्रान्त के अमागासाकी का है। 10 जुलाई से 31 वर्षीय महिला के पास अनजान नंबरों से कॉल आने शुरू हुए। कॉल करने वाला कुछ नहीं बोलता था। इसके बाद महिला परेशान होकर कॉल कट देती थी। यह सिलसिला कई हफ्तों तक जारी रहा। अनजान नंबर होने की वजह से महिला कॉल को ब्लॉक भी नहीं कर सकती थी।
ऐसे पति पर गहराया शक

ओडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक महिला को दिनभर में दर्जनों कॉल आने लगीं। मगर यह सिलसिला बाद में एक दिन में 100 कॉल्स तक पहुंच गया। महिला इससे बेहद परेशान हो गई। मगर महिला जब अपने पति के फोन पर वीडियो गेम खेलती थी तब कोई कॉल नहीं आती थी। इसके बाद उसने अनजान कॉलर को बेनकाब करने की कोशिश शुरू की।
जांच में खुली पति की पोल

महिला को अपने पित पर संदेह होने लगा। दरअसल, पति मोबाइल इस्तेमाल करते समय और एक साथ बेडरूम में होने पर महिला के पास कोई अनजान कॉल नहीं आती थी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस से पति पर संदेह होने की बात की। जांच के बाद महिला का शक सही निकला। पुलिस ने चार सितंबर को आरोपी पति को जापान के एंटी-स्टॉकर कानून के उल्लंघन के आरोप में अमागासाकी में गिरफ्तार किया गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]