Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

डरना नहीं है' पिता का जिक्र कर भावुक हुईं कमला हैरिस; डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकारी

डरना नहीं है' पिता का जिक्र कर भावुक हुईं कमला हैरिस; डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकारी

Kamala Harris address डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के चौथे और अंतिम दिन कमला हैरिस ने कार्यक्रम को संबोधित किया। ये संबोधन उनके जीवन का सबसे खास पल था क्योंकि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन स्वीकार कर लिया। पार्टी के इतिहास में वह दूसरी महिला बन गई हैं जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन मिला है। उन्होंने इस संबोधिन में अपने माता-पिता का भी जिक्र किया।




Kamala Harris address कमला हैरिस का आज भाषण।

 US Election 2024 अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच आज डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के चौथे और अंतिम दिन कमला हैरिस (Kamala Harris address) ने कार्यक्रम को संबोधित किया और दमदार भाषण दिया। ये संबोधन उनके जीवन का सबसे खास पल था, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन स्वीकार किया।

पार्टी के इतिहास में वह दूसरी महिला हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन मिला है।

तीन मिनट तक गूंजी तालियों की आवाज

जैसे ही कमला हैरिस स्टेज पर पहुंचीं, लोगों ने खड़े होकर लगभग तीन मिनट तक ताली बचाकर जोरदार स्वागत किया और नारे लगाए। दर्शकों ने अपने प्रबल समर्थन और प्रशंसा को प्रदर्शित किया। जैसे ही तालियां बंद हुईं, हैरिस ने अपना संबोधन शुरू किया।




माता-पिता के साथ बिताए पलों को याद किया

अपने संबोधन में हैरिस ने अपने माता-पिता और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने विशेष रूप से अपनी मां के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि, हैरिस शायद ही कभी अपने पिता का उल्लेख करती हैं, लेकिन उन्होंने इस भाषण के दौरान उनको भी याद किया।
पिता की सीख आज भी याद

बचपन में अपने माता-पिता के बिछड़ने को याद करते हुए, हैरिस ने उनके द्वारा दिए गए मूल्यवान सबक को याद किया। कमला हैरिस ने कहा,

मेरी मां हमेशा मेरे करीब रहती थीं और बहुत प्यार करती थीं, दूसरी ओर मेरे पिता हमेशा मुस्कुराते हुए कहते थे, 'भागो कमला! भागो! डरो मत। किसी भी चीज को अपने रास्ते में मत आने दो। वे लोग जो कड़ी मेहनत करते हैं, अपने सपनों का पीछा करते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं वो हमेशा आगे बढ़ते हैं।
बताया कैसी राष्ट्रपति बनेंगी

हैरिस ने इसी के साथ डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए अपना नामांकन स्वीकार किया और इसी के साथ भीड़ से जोरदार तालियां बजने लगीं। उन्होंने कहा कि वो एक ऐसी राष्ट्रपति होंगी जो सभी की आकांक्षाओं को पूरा करेंगी। ऐसी राष्ट्रपति जो नेतृत्व करेगी, सबको सुनेगी और हमेशा अमेरिकी लोगों के लिए लड़ेंगी।
जो बाइडन ने की खूब तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कार्यक्रम को पहले ही संबोधित कर चुके हैं और कमला हैरिस की काफी तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह सख्त, अनुभवी और बहुत ईमानदार महिला हैं।

वहीं, बराक ओबामा ने कमला हैरिस की प्रशंसा करने के लिए अपने 2008 के अभियान "यस वी कैन" को "यस, शी कैन" में बदल दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]