Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हर दिन सिगरेट फूंकता था शख्स, गले के अंदर उगने लगी खतरनाक चीज; 14 साल तक चला इलाज

हर दिन सिगरेट फूंकता था शख्स, गले के अंदर उगने लगी खतरनाक चीज; 14 साल तक चला इलाज

ऑस्ट्रिया से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति लगातार गले में दिक्कत खांसी जैसे लक्षण का सामना कर रहा था इसके बाद वो अपनी परेशानी लेकर डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने जब शख्स की जांच की तो वो चौंक गए। दरअसल उन्होंने शख्स के गले में कुछ ऐसा देख लिया जो उन्होंने इससे पहले नहीं देखा था।

धूमप्रान का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक होता है। हाल ही में ऑस्ट्रिया से धूमप्रान से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल 52 साल का एक व्यक्ति जो लंबे समय से सिगरेट पी रहा था, उसके गले में लंबे-लंबे बाल उग गए हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट्स में ये बात ये सामने आई है।

धूम्रपान करने वाले इस शख्स को पहली बार साल 2007 में गले में दिक्कत, सांस लेने में परेशानी और खांसी हुई, इसके बाद वो अपनी जांच कराने डॉक्टर के पास गया।

जांच के बाद हैरान हुए डॉक्टर

अमेरिकन जर्नल ऑफ केस के मुताबिक, ब्रोंकोस्कोप से जांच के दौरान, डॉक्टर ने पाया कि शख्स के गले के अंदर कई छोटे-छोटे काले बाल उग आए हैं और गले में सूजन भी दिखाई दे रही थी। यह देखकर डॉक्टर खुद हैरान रह गए, क्योंकि इससे पहले उन्होंने ऐसा कोई केस नहीं देखा था।
14 साल तक कराया इलाज

गले में आए इन बालों की संख्या छह से नौ दर्ज की गई और ये लगभग 2 इंच लंबे थे। इन्हें हटवाने के लिए उन्हें 14 साल तक अस्पताल जाना पड़ा। हालांकि डॉक्टरों ने गले से बालों को हटा दिया, लेकिन इसके बाद भी अगले 14 साल तक मरीज के गले में बाल उगते रहे। डॉक्टरों का कहना था कि व्यक्ति को यह समस्या रोजाना धूम्रपान करने से हुई होगी। उन्होंने इस समस्या को ‘एंडोट्रेकियल हेयर ग्रोथ’ नाम दिया है।
एंडोस्कोपिक आर्गन प्लाज्मा का किया इस्तेमाल

2022 में आखिरकार शख्स ने एक बड़ा निर्णय लिया और धूम्रपान छोड़ दिया! इस सकारात्मक परिवर्तन ने डॉक्टरों को एंडोस्कोपिक आर्गन प्लाज्मा जमावट नामक एक नई प्रक्रिया करने की अनुमति दी। यह तकनीक बालों के ग्रोथ जड़ को जलाने के लिए इस्तेमाल की जाती थी, जिससे भविष्य में बालों को दोबारा उगने से रोका जा सकता था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]