Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

वैश्विक स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने में जुटी मोदी सरकार, संयुक्त राष्ट्र को दिए 11.69 लाख डॉलर

वैश्विक स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने में जुटी मोदी सरकार, संयुक्त राष्ट्र को दिए 11.69 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है। भारत 2018 से संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के साथ अतिरिक्त बजटीय योगदान देकर मुख्यधारा और हिंदी भाषा में डीजीसी की समाचार और मल्टीमीडिया सामग्री को समेकित करने के लिए साझेदारी कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र समाचार का हिंदी ऑडियो बुलेटिन (यूएन रेडियो) हर हफ्ते जारी किया जाता है।

भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने 11,69,746 डॉलर का योगदान दिया है। संयुक्त राष्ट्र के जन सूचना विभाग के सहयोग से हिंदी @ यूएन परियोजना 2018 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य हिदी भाषा में संयुक्त राष्ट्र की सार्वजनिक पहुंच को बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाना था।

हर हफ्ते जारी किया जाता है हिंदी में ऑडियो बुलेटिन

भारत 2018 से संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के साथ अतिरिक्त बजटीय योगदान देकर मुख्यधारा और हिंदी भाषा में डीजीसी की समाचार और मल्टीमीडिया सामग्री को समेकित करने के लिए साझेदारी कर रहा है।
वर्ष 2018 से हिंदी में संयुक्त राष्ट्र समाचार यूएन की वेबसाइट और इंटरनेट मीडिया हैंडल पर प्रसारित किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र समाचार का हिंदी ऑडियो बुलेटिन (यूएन रेडियो) हर हफ्ते जारी किया जाता है। इसका वेबलिंक यूएन हिंदी समाचार वेबसाइट के साथ-साथ साउंडक्लाउड यूएन न्यूज-हिंदी पर भी उपलब्ध है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]