Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हीट वेव से महिला मजदूर की मौत : मौसम विभाग ने लू का अलर्ट किया जारी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

हीट वेव से महिला मजदूर की मौत : मौसम विभाग ने लू का अलर्ट किया जारी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी


हीट वेव से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी की वजह से मनरेगा में कार्य करने वाली महिला मजदूर की मौत हो गई है।


मनरेगा में कार्य करने वाली महिला मजदूर की मौत
रायपुर- छत्तीसगढ़ में हीट वेव से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। हर तरफ गर्म और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दुर्ग में भीषण गर्मी की वजह से मनरेगा में कार्य करने वाली महिला मजदूर की मौत हो गई है। नौतपा का आज पांचवा दिन है। वहीं चौथा दिन बहुत ज्यादा गर्म था।
बता दें, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी गर्मी से जिस मजदूर महिला की मौत हुई है। उसका नाम भद्रा बाई ठाकुर बताया जा रहा है।

कितना तापमान बढ़ा है

जानकारी के मुताबिक, 25 मई तक रायपुर में 40.4 डिग्री रहा, लेकिन 28 मई को 45.8 डिग्री तक बढ़ गया। वहीं बिलासपुर की बात की जाए तो यहां पर डिहाइड्रेशन की मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस भीषण गर्मी से बुर्जुगों और बच्चों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में हर रोज 10 मरीज डिहाइड्रेशन के सामने आ रहे हैं।

राजधानी में बादल रहेंगे, लेकिन उमस परेशान करेगी

मौसम विभाग की माने तो राजधानी रायपुर में आज बादल बने रहेंगे। लेकिन इसके साथ ही उमस और गर्म हवा भी देखने को मिलेगी। आने वाले तीन दिनों में और भी ज्यादा गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं नौतपा के पांचवे दिन रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तापमान बढ़ने वाला है।

कब-कब पहुंचा था 45 डिग्री

अधिकतम तापमान की बात की जाए तो 2015 में 46 डिग्री था। वहीं 2019 में 45 डिग्री रहा था। इसके अलवा 2024 में 45 डिग्री दर्ज किया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]