Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रेणुका ने झारखंड में संभाला मोर्चा : डॉ. निशिकांत दुबे के क्षेत्र की बनाई गई हैं प्रभारी, आक्रामक शैली लोगों को भा रही

रेणुका ने झारखंड में संभाला मोर्चा : डॉ. निशिकांत दुबे के क्षेत्र की बनाई गई हैं प्रभारी, आक्रामक शैली लोगों को भा रही


विधायक रेणुका सिंह झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही हैं। भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को एक बार फिर से चुनावी समर में उतारा है।
 


चुनाव प्रचार करती हुई रेणुका सिंह

रविकांत सिंह राजपूत - मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों का मतदान सम्पन्न होने के बाद भरतपुर सोनहत विधानसभा से भाजपा विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह पड़ोसी राज्य झारखंड में पार्टी का चुनाव प्रचार प्रसार कर रही हैं। रेणुका सिंह को वहां गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में बतौर प्रभारी भेजा गया है। वे 11 मई से वहां मोर्चा संभाली हुई हैं। गोड्डा लोकसभा में 1 जून को अंतिम चरण में मतदान होना है। रेणुका सिंह स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 30 मई तक चुनाव प्रचार करेंगी।

लोकसभा प्रभारी के तौर पर रेणुका सिंह बूथ प्रबंधन से लेकर जनसम्पर्क के अलावा प्रचार प्रसार व डोर टू डोर कैम्पेनिंग का भी जिम्मा संभाल रही हैं। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने यहां वर्तमान सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे को चुनावी समर में उतारा है। डॉक्टर दुबे यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं। इन्ही के पक्ष में रेणुका सिंह यहां प्रचार कर रही हैं।
झारखंड में मोर्चा संभाल रही रेणुका सिंह

'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' का दिया मंत्र

गौरतलब है कि, रेणुका सिंह ने मोदी सरकार द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दे रही हैं। विधायक रेणुका सिंह पूरे लोकसभा क्षेत्र में बैठक लेकर बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मूलमंत्र भी दे रही हैं। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीट है। जिसमें देवघर, मधुपुर, जरमुंडी, पोड़ैयाहाट, महागामा और गोड्डा विधानसभा शामिल हैं।

रेणुका सिंह ने बाबा बैद्यनाथ से लिया आशीर्वाद

इस दौरान रेणुका सिंह ने प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम देवघर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। वहीं भाजपा सरकार अबकी बार 400 पार का नारा पूरा करने के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की। इसके अलावा रेणुका सिंह ने बासुकीनाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की। बासुकीनाथ मन्दिर का इतिहास सागर मंथन से जुड़ा हुआ है। रेणुका सिंह ने प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम देवघर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की

बैद्यनाथ धाम का धार्मिक महत्व

कहा जाता है कि, सागर मंथन के दौरान पर्वत को मथने के लिए वासुकी नाग को माध्यम बनाया गया था। इन्हीं वासुकी नाग ने इस स्थान पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। यही कारण हैं कि यहां विराजमान भगवान शिव को बासुकीनाथ कहा जाता हैं। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद बासुकीनाथ के दर्शन से पूजा पूर्ण मानी जाती हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]