Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कंबोडिया में धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय स्वदेश लौटे, भारतीय दूतावास ने कही दिल छू जाने वाली बात

कंबोडिया में धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय स्वदेश लौटे, भारतीय दूतावास ने कही दिल छू जाने वाली बात

कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर लौट आया है। इन भारतीय नागरिकों को अधिकारियों ने 20 मई को जिनबेई-4 नामक स्थान से बचाया था। यह ऑपरेशन सिहानोकविले में स्थानीय अधिकारियों के समन्वय से चलाया गया था। भारतीय दूतावास ने कहा-हम विदेश में भारतीयों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर लौट आया है। इन भारतीय नागरिकों को अधिकारियों ने 20 मई को जिनबेई-4 नामक स्थान से बचाया था। यह ऑपरेशन सिहानोकविले में स्थानीय अधिकारियों के समन्वय से चलाया गया था।

भारतीय दूतावास ने हाल ही में नौकरी की खातिर कंबोडिया जाने वाले लोगों के लिए एक परामर्श भी जारी किया है। इसमें भारतीय नागरिकों को केवल विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित अधिकृत एजेंटों के माध्यम से रोजगार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर लौट आया

एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा-हम विदेश में भारतीयों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर लौट आया है।
भारतीय दूतावास ने जताई खुशी

कंबोडियाई अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में भारतीय दूतावास ने बताया कि इन लोगों को घर वापसी में सुविधा की खातिर यात्रा दस्तावेज और अन्य व्यवस्था के लिए सिहानोकविले से नोम पेन्ह स्थानांतरित किया गया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]