Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आम चुनाव 2024, वोटिंग LIVE: 8 राज्यों की 58 सीटों पर 1 बजे तक 39.13% मतदान, पश्चिम बंगाल में हो रही बंपर वोटिंग

आम चुनाव 2024, वोटिंग LIVE: 8 राज्यों की 58 सीटों पर 1 बजे तक 39.13% मतदान, पश्चिम बंगाल में हो रही बंपर वोटिंग


Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting Percentage Live Update: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे फेज की वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। छठे फेज में 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। जानिए कहां कितना मतदान हुआ।



 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठे फेज में शनिवार (25 मई) को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 1 बजे कुल 39.13 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में 54.80% और सबसे कम मतदान दिल्ली में 34.37% हुआ है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चों ने दिल्ली में वोट किया।

जम्मू-कश्मीर में वोटिंग के बीच पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एलजी पर INDI गुट के गढ़ में धीमी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है।

इस फेज में 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल के अलावा तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनके अलावा चर्चित चेहरों में मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी मैदान में हैं।

Lok Sabha Polls Live Updateदोपहर 1 बजे तक का वोटर टर्नआउट सामने आ गया है। कुल 39.13 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार में 36.48%, हरियाणा में 36.48%, जम्मू कश्मीर में 35.22%, झारखंड में 42.54%, दिल्ली में 34.37%, ओडिशा में 35.69%, उत्तर प्रदेश में 37.23% और पश्चिम बंगाल में 54.80% मतदान हुआ है।
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे हैं।


वोट डालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे पिता, पत्नी, बच्चों और मैंने वोट दिया है। मेरी मां नहीं आ सकीं, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे वोट करें।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पिता के साथ वोट डालने पहुंचे हैं।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
धनंजय सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोग वोटिंग के लिए आएं और बीजेपी को वोट दें। उन्होंने दावा किया कि जौनपुर से बीजेपी बड़े अंतर से जीतेगी।
उत्तर प्रदेश में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनकी पत्नी ने श्रीकला रेड्डी ने वोट डाला। श्रीकला रेड्डी बसपा उम्मीदवार थीं, लेकिन उनका टिकट काट दिया गया था। यहां बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के बाबू सिंह से है।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का त्योहार है, भारत के लोगों की संप्रभुता के अधिकारों का उत्सव है। इसका हिस्सा बनना एक शानदार एहसास है। मेरा मानना है कि यह देश जल्द ही एक महाशक्ति बनेगा।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पटनायक ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में बीजेडी को बड़ी जीत मिलेगी। हम एक बहुत ही स्थिर सरकार बनाएंगे।
मौजूदा सांसद और सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी ने कहा कि ईवीएम में 2-3 जगहों पर छोटी-छोटी दिक्कतें हैं, कुछ मतदान अधिकारी अच्छी तरह से प्रशिक्षित नहीं हैं और यहां तक कि हमारे कुछ एजेंट भी अनजान हैं। यह एक हिट-एंड-मिस प्रक्रिया है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने दिल्ली में वोटिंग करने के बाद कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही लोगों को चुनें। हम क्या कर सकते हैं, इससे अधिक महत्वपूर्ण है सरकार क्या कर सकती है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में अपना वोट डाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चों रेहान राजीव वाड्रा और मिराया वाड्रा मतदान केंद्र के बाहर उनका इंतजार करते नजर आए।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली।

9 बजे तक का वोटर टर्नआउट सामने आ गया है। कुल 10.82 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार में 9.66%, हरियाणा में 8.31%, जम्मू कश्मीर में 8.89%, झारखंड में 11.74%, दिल्ली में 8.94%, ओडिशा में 7.43%, उत्तर प्रदेश में 12.33% और पश्चिम बंगाल में 16.54% मतदान हुआ है।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल नंबर पर आउटगोइंग कॉल को बिना किसी स्पष्टीकरण के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। मतदान जारी है।
चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और उनके परिवार के सदस्यों ने दिल्ली में वोट डाला। सभी ने अपनी इंक फिंगर भी दिखाई।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं सभी से अपील करना चाहती हूं, खासकर महिलाओं से कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें।

यूपी में आजमगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने दावा किया कि आजमगढ़ के लोग विकास के लिए अपना वोट देने जा रहे हैं। सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव का यहां फैक्टर खत्म हो चुका है। वे सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं। वे हारेंगे तब उन्हें समझ आएगा कि आजमगढ़ के यादवों में अपने दम पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचने की क्षमता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

रॉबर्ट वड्रा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बच्चे रेहान राजीव वाड्रा और मिराया वाड्रा वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।
दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने अपना वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम एलजी ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जो भी इलाके इंडी गठबंधन का गढ़ है, वहां वोटिंग धीमी की जाए। अगर ऐसा होता है तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का उल्लंघन होगा। इसलिए हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा।

पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संबित पात्रा एक बूथ पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम काम नहीं कर रही है। उन्होंने मतदाताओं को भरोसा दिया कि रिटर्निंग ऑफिसर से बात करूंगा और उनसे समय बढ़ाने का भी अनुरोध करूंगा।
हरियाणा में कुरूक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे छठे फेज के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने अपना वोट किया। उन्होंने कहा कि मैंने विकास के मुद्दे पर वोट किया है। उन्होंने लोगों से भी विकास के मुद्दे पर वोटिंग की अपील की।
ओडिशा में बीजेडी नेता वीके पांडियन की पत्नी सुजाता कार्तिकेयन ने भुवनेश्वर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मैं मतदान प्रक्रिया को लेकर बहुत उत्साहित हूं। वोट डालना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। मैं अपील करता हूं कि एक मजबूत सरकार बनाने के लिए जाएं और अपना वोट डालें।

जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने राजौरी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। रैना ने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर में उत्साह का माहौल है।

पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने लोगों से वोटिंग की अपील की। कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों में विकास के लिए काम किया है।
जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के सिरसा में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने लोगों से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की।

बिहार में गैंगस्टर-राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब ने सीवान के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। हेना शहाब यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। राजद ने अवध बिहारी चौधरी को, जदयू ने विजयलक्ष्मी देवी को मैदान में उतारा है।
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनका मुकाबला AAP के कुलदीप कुमार से है।
ओडिशा में पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने पुरी के एक मंदिर में पूजा की।

झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने अपना वोट डाला है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैंने विकास के लिए वोट किया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पैतृक गांव मिर्जापुर, नारायणगढ़ में एक गुरुद्वारे में प्रार्थना की। इसके बाद गांव में बने पोलिंग स्टेशन में अपना मत डाला। सीएम सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाई।
वोट डालने के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से वोटिंग की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि करनाल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उनके लिए कोई चुनौती नहीं है।

नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने सुबह वोटिंग शुरू होने से पहले झंडेवालान मंदिर में पूजा अर्चना की। आप ने उनके सामने सोमनाथ भारती को उतारा है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। मैं यहां झंडेवाली माता का आशीर्वाद लेने आई हूं और अब वोट डालूंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जिन सीटों पर वोटिंग हो रही, वहां के मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। पीएम ने कहा- हर वोट मायने रखता है, अपना भी वोट गिनवाएं। लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है, जब लोग वोटिंग प्रक्रिया में एक्टिव होते हैं। उन्होंने महिलाओं और युवाओं से खासतौर पर बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है।

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वे करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने इस सीट से दिव्यांशु बुद्धिराजा को मैदान में उतारा है।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपना वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं। उनकी पत्नी भी उनके साथ हैं।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हमें 400 सीटें पार करने में कोई कठिनाई नहीं है। हमारे पास 37 सहयोगी हैं। शशि थरूर को अपनी सीट और कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए। दरअसल, थरूर ने दावा किया था कि एनडीए को 400 सीटें नहीं मिलेंगी।

2019 में भाजपा ने जीती थी 40 सीटें
जिन सीटों पर छठे फेज में आज वोटिंग हो रही है, 2019 के चुनाव में भाजपा ने 40 सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं। जबकि बसपा 4, बीजेडी 4, सपा 1, जेडीयू 3, टीएमसी 3, एलजेपी 1, आजसू 1 सीट जीती थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला था।

5वें फेज तक 429 सीटों पर वोटिंग पूरी
देश में लोकसभा की 543 सीटें हैं। 5वें फेज तक 429 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। 25 मई यानी आज मतदान के बाद 487 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता कर चुके होंगे। आखिरी और 7वें फेज में 56 सीटों पर वोटिंग होनी है। 4 जून को नतीजे आएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: कहां-कितने सीटों पर मतदान
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश लोकसभा सीटों की संख्या कुल प्रत्याशी
बिहार 08 86
हरियाणा 10 223
जम्मू और कश्मीर 01 20
झारखंड 04 93
दिल्ली 07 162
ओडिशा 06 64
उत्तर प्रदेश 14 162
पश्चिम बंगाल 08 79
कुल 58 889

Lok Sabha Election Phase 6


Lok Sabha Election Phase 6

छठे फेज की खास बातें

183 कैंडिडेट्स के खिलाफ क्रिमिनल केसADR की रिपोर्ट के मुताबिक, छठे फेज में चुनाव लड़ रहे 889 उम्मीदवारों में से 183 कैंडिडेट्स के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं।
141 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें से 12 उम्मीदवारों को किसी न किसी मामले में दोषी ठहराया गया है।
6 उम्मीदवारों पर हत्या और 21 पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले 24 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं।
3 उम्मीदवारों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज है। 16 कैंडिडेट्स पर भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज है।

भाजपा के सबसे ज्यादा 48 उम्मीदवार करोड़पति
छठे फेज में 889 उम्मीदवारों में से 343 करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा भाजपा के 48 उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए नवीन जिंदल सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। उनके पास 1241 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में रोहतक से निर्दलीय उम्मीदवार मास्टर रणधीर सिंह के पास संपत्ति के नाम पर महज 2 रुपए हैं।

ओडिशा में विधानसभा की 42 सीटों पर मतदान
ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों के लिए यहां चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं। शनिवार, आज 42 विधानसभा सीटों पर भी मतदान चल रहा है। इसके बाद 1 जून को 42 सीटों पर वोटिंग होगी। बीजू जनता दल, भाजपा, कांग्रेस, सीपीआई एम यहां चुनाव लड़ रही हैं। वर्तमान में नवीन पटनायक सीएम हैं। वे 5 मार्च 2000 से लगातार सीएम हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने 147 में से 113 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा 23 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी थी। जबकि कांग्रेस को 9, सीपीआई एम और निर्दलीय को एक-एक सीटें मिली थीं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]