Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमित शाह से मिला जीत का मंत्र : किरण सिंह बोले - दूसरे और तीसरे चरण के लिए मिले महत्वपूर्ण सुझाव

अमित शाह से मिला जीत का मंत्र : किरण सिंह बोले - दूसरे और तीसरे चरण के लिए मिले महत्वपूर्ण सुझाव

गृहमंत्री शाह की वरिष्ठ नेताओं से चर्चा को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने बताया कि, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की दृष्टि से मार्गदर्शन मिला है।



रायपुर- लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की है। वे दो दिनों से छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। आज कांकेर में सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री शाह की वरिष्ठ नेताओं से चर्चा को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने बताया कि, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की दृष्टि से मार्गदर्शन मिला है। आगे किस तरह काम करना है, इस पर भी बातचीत की गई है।

पहले चरण के मतदान को लेकर हुआ जिक्र

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने पहले चरण में बस्तर में मतदान को लेकर कहा कि, सामान्य चुनाव की दृष्टि से जो बातचीत होती है, वहीं हुई है। इसके अलावा आगे की रणनीति पर अहम चर्चा की गई है।

पीएम छत्तीसगढ़ वासियों के लिए चिंतित हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मैराथन सभाओं को लेकर किरण सिंह ने कहा कि, दूसरे और तीसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल और 7 मई को होना है। इसके लिए पीएम मोदी और जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। PM छत्तीसगढ़ वासियों के लिए हमेशा से चिंतित रहते हैं। इसलिए वे दो दिनों में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी के आने से जनता को फर्क नहीं पड़ता

प्रियंका गांधी की सभाओं को लेकर किरण सिंह ने कहा कि, प्रियंका गांधी की सभाओं से जनता पर कोई असर नहीं होगा। जनता के ऊपर पीएम मोदी की 'गरीब कल्याण योजना' का प्रभाव है। इस योजना का लभा घर-घर में मिल रहा है। 5 साल कांग्रेस सरकार ने योजनाओं को रोकने का काम किया है। BJP सरकार बनते ही 3 महीने में हितग्राहियों को लाभ दिया गया है। इसलिए कांग्रेस के झूठ का नकाब जनता के सामने उतर गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]