Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

एक रात की कहानी को विजय और कटरीना ने किया रोशन, क्या उम्मीदों पर खरे उतरे श्रीराम?

एक रात की कहानी को विजय और कटरीना ने किया रोशन, क्या उम्मीदों पर खरे उतरे श्रीराम?

Merry Christmas Review श्रीराम राघवन अंधाधुन के बाद मैरी क्रिसमस लेकर आये हैं। फिल्म पिछले साल दिसम्बर में रिलीज होने वाली थी मगर एनिमल और सैम बहादुर से क्लैश के चलते टाल दी गई। 2024 की यह पहली उल्लेखनीय फिल्म है। कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जोड़ी इसका प्रमुख आकर्षण है लेकिन क्या श्रीराम उम्मीदों पर खरे उतरे। 

मैरी क्रिसमस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 

मूवी रिव्यूनाम:मैरी क्रिसमस (Merry Christmas)
रेटिंग :
कलाकार :विजय सेतुपति, कटरीना कैफ, संजय कपूर, टीनू राज आनंद, विनय पाठक
निर्देशक :श्रीराम राघवन
निर्माता :रमेश तौरानी
लेखक :श्रीराम राघवन
रिलीज डेट :Jan 12, 2024
प्लेटफॉर्म :सिनेमाहॉल
भाषा :हिंदी
बजट :NA

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। फिल्‍म अंधाधुन की अपार सफलता के करीब पांच साल बाद लेखक और निर्देशक श्रीराम राघवन मैरी क्रिसमस लाए हैं। उनकी फिल्‍म की खासियत उसमें ट्विस्‍ट और टर्न्स और चुटीले संवाद होते ह‍ैं।

अपनी उस शैली को उन्‍होंने यहां पर भी कायम रखा है। शीर्षक के अनुरूप मैरी क्रिसमस की कहानी क्रिसमस की रात की है। यानी यह सिर्फ एक रात की कहानी है। हालांकि, इसे श्रीराम की सर्वश्रेष्‍ठ फिल्म नहीं कहा जा सकता।

क्या है मैरी क्रिसमस की कहानी?

कहानी तब की है, जब मुंबई 'बंबई' हुआ करती थी। यानी पिछली सदी के आठवें दशक की जब मोबाइल फोन ना होकर टेलीफोन बूथ हुआ करते थे। फिल्‍म का आरम्भ दो अजनबी मारिया (कटरीना कैफ) और अल्बर्ट (विजय सेतुपति) के एकसाथ फुटपाथ पर बातचीत से होता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]