Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

TCS Job Scandal: भर्ती घोटाले में टीसीएस ने 16 कर्मचारियों को निकाला, 6 वेंडर भी हुए बैन, जानें पूरा मामला

TCS Job Scandal: भर्ती घोटाले में टीसीएस ने 16 कर्मचारियों को निकाला, 6 वेंडर भी हुए बैन, जानें पूरा मामला

TCS Recruitment Scam देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस पर इस साल भर्ती घोटाले का आरोप लगाया गया था। यह मामला जून 2023 में सामने आया। इस मामले पर कंपनी द्वारा सख्त जांच की गई थी। कंपनी ने इस जांच की जानकारी प्रमुख अधिकारियों को भी नहीं दी। कंपनी ने अपने जांच के बाद 16 कर्मचारी को बाहर कर दिया और 6 वेंडर को भी बैन किया।
भर्ती घोटाले में टीसीएस ने 16 कर्मचारियों को निकाला

HIGHLIGHTSTCS ने भर्ती घोटाले पर जांच करके कड़ी कार्रवाई की।
कंपनी ने 16 कर्मचारी को बाहर निकाला।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। TCS Job Scandal: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (Tata Consultancy Services) पर नौकरी घोटाले का आरोप लगाया गया है। कंपनी ने 16 कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। इसी के साथ कंपनी ने 6 वेंडरों पर भी रोक लगा दी है। कंपनी ने यह फैसला भर्ती घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई के दौरान लिया है।

कंपनी ने बीते दिन देर शाम को अपने बयान में जानकारी दी है।

कंपनी द्वारा जांच कार्रवाई में पाया गया कि इस घोटाले में 19 कर्मचारी शामिल थे। इसमें से 16 कर्मचारी को बर्खास्त किया है और 3 कर्मचारी को रिसोर्स मैनेजमेंट यूनिट से हटा दिया।

कंपनी ने लिया यह एक्शन

टीसीएस ने कर्मचारी के अलावा कुछ वेंडरों पर भी कार्रवाई की है। कंपनी ने 6 वेंडरों और उनके साथ जुड़े लोगों के बिजनेस को भी प्रतिबंध कर दिया। जब कंपनी ने घोटले को लेकर जांच शुरू की थी तो कंपनी को पता चला कि इन वेंडरों और कंपनी के कुछ कर्मचारी मिलकर नोकरियों में धोखाधड़ी कर रहे थे।

कंपनी ने 4 महीने पहले इस घोटाले को लेकर जांच शुरू कर दी थी। कंपनी के जांच के बारे में प्रमुख मैनेजर को भी पता नहीं चला। कंपनी ने बताया कि वह अपने कॉरपोरेट गवर्नेंस को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी। कंपनी ने यह भी कहा कि यह घोटला कंपनी के साथ नहीं हुआ है और ना ही कंपनी को किसी भी प्रकार की कोई वित्तीय देनदारी देनी होगी।



कंपनी को इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए रिसोर्स मैनेजमेंट टीम में कोनियमित बदलने और सप्लायर मैनेजमेंट में एनालिटिक्स को बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी।
जून 2023 में आया था यह मामला

कंपनी को जॉब फ्रॉड का मामला तब जून 2023 में पता चला। उस समय कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर के कृतिवासन थे। इस मामले पर के कृतिवासन ने सख्त रुख अपनाया। कंपनी ने उस समय ही इस मामले पर जांच शुरु कर दी थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]