Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

MP Election 2023: 'शिवराज जी! अच्छे लोग बड़ों का आदर करते हैं...', प्रियंका गांधी का मुख्यमंत्री पर कटाक्ष

MP Election 2023: 'शिवराज जी! अच्छे लोग बड़ों का आदर करते हैं...', प्रियंका गांधी का मुख्यमंत्री पर कटाक्ष




प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि असल मुद्दा तो ये है कि हम जाति धर्म वर्ग से परे मध्य प्रदेश के हर बच्चे को छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक 500 नौवीं से दसवीं में 1000 11वीं और 12वीं में 1500 रुपये प्रति माह देंगे। ये हमारा वचन है।

भोपाल, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के गुरुवार को मंडला के रामनगर में स्कूली बच्चों के लिए मध्य प्रदेश में छात्रवृत्ति योजना की घोषणा को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस पर प्रियंका ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी।


उन्होंने कहा कि-


हम शिक्षा और बच्चों की बात कर रहे हैं, मगर जनता का ध्यान भटकाने वाले लोगों को कुछ और ही समझ में आ रहा है। शिवराज जी, अच्छे लोगों का यही कायदा है कि बड़ों का आदर करते हैं। कांग्रेस में तानाशाही नहीं हैं कि जहां अपने ही नेताओं का नाम न लिया जाए, बात न सुनी जाए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मुझे और पूरे हिंदुस्तान को गांधी परिवार पर गर्व है क्योंकि गांधी देश के लिए जीना और मरना जानते हैं। एक बात और कि कांग्रेस झूठी घोषणा नहीं करती।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि असल मुद्दा तो ये है कि हम जाति, धर्म, वर्ग से परे मध्य प्रदेश के हर बच्चे को छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक 500, नौवीं से दसवीं में 1,000, 11वीं और 12वीं में 1,500 रुपये प्रति माह देंगे। ये हमारा वचन है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया कि शिवराज जी, अपनी ही सरकार और पार्टी में हाशिये पर डाल दिए जाने के बाद से आप अत्यंत असंतुलित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। आज आपने सारी मर्यादाओं को तोड़ते हुए कह दिया कि गांधी परिवार ने देश को ठगा है, उनके बाप का क्या जाता है?

जिन प्रियंका जी के पिताजी के बारे में आप इस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी मातृभूमि के लिए बलिदान हुए थे। प्रियंका जी की दादी इंदिरा गांधी ने देश की एकता अखंडता के लिए अपना लहू भारत माता को समर्पित किया था। मुझे और पूरे हिंदुस्तान को गांधी परिवार पर गर्व है क्योंकि गांधी देश के लिए जीना और मरना जानते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]