Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस सूची का ट्रेलर देखकर ही लग रहा फिल्म होगी फ्लॉप, पहली लिस्ट पर BJP का तंज

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस सूची का ट्रेलर देखकर ही लग रहा फिल्म होगी फ्लॉप, पहली लिस्ट पर BJP का तंज

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जारी पहली सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सूची का प्रधान ही चार्जशीटेट है। इस सूची में तरह-तरह की आपराधिक घटनाओं के आरोपितों की भरमार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो सूची जारी की है वह उसकी तयशुदा हार का दस्तावेज है।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जारी पहली सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सूची का प्रधान ही चार्जशीटेट है। इस सूची में तरह-तरह की आपराधिक घटनाओं के आरोपितों की भरमार है, जो साबित कर रही है कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना देने वाली कांग्रेस कैसा छत्तीसगढ़ गढ़ना चाहती है।

कांग्रेस को अपने नेताओं पर भरोसा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो सूची जारी की है, वह उसकी तयशुदा हार का दस्तावेज है। इनकी पहली लिस्ट यानी ट्रेलर देखकर अंदाज लग रहा है कि फिल्म कितनी फ्लाप होगी। सरोज ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस को अपने मौजूदा विधायकों, संसदीय सचिवों पर भरोसा नहीं है।
मंत्रियों की टिकट काटने की हिम्मत नहीं

कांग्रेस ने अपने सभी मंत्रियों पर भरोसा इसलिए व्यक्त किया है क्योंकि इनके माध्यम से कांग्रेस का छत्तीसगढ़ एटीएम संचालित हुआ है। मंत्रियों की टिकट काटने की हिम्मत कांग्रेस की नहीं हुई। इस सूची में भूपेश बघेल सरकार के सभी मंत्री शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को भी टिकट दी गई है। एक संसदीय सचिव सहित आठ विधायकों की टिकट काटी गई है। एक मंत्री की सीट बदली गई है। जिन विधायकों की टिकट काटी गई है वह पिछले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में अच्छे मतों से जीते थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]