Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

CG Election 2023: BJP ने कांग्रेस के सनातन प्रेम को बताया राजनीतिक ढोंग, कहा- जनता चुनाव में हराने के लिए बेताब

CG Election 2023: BJP ने कांग्रेस के सनातन प्रेम को बताया राजनीतिक ढोंग, कहा- जनता चुनाव में हराने के लिए बेताब




BJP के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के लिए नवरात्र के प्रथम दिवस को चुनकर सनातन प्रेमी होने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को हराने के लिए बेताब है। भाजपाप्रवक्ता अजय चंद्राकर ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की रविवार को जघन्य हत्या किए जाने पर पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की है।




राज्य ब्यूरो, रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस के सनातन प्रेम को महज राजनीतिक ढोंग बताते हुए कहा है कि कदम-कदम पर सनातन, भगवान श्री राम, हिन्दुत्व पर सवाल खड़ा करके तुष्टीकरण के राजनीतिक एजेंडे पर पलने वाली कांग्रेस के इस ढोंग को प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है।


अब वह कांग्रेस के छलावे और झांसे में कतई नहीं आने वाली है। साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के लिए नवरात्र के प्रथम दिवस को चुनकर सनातन प्रेमी होने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को हराने के लिए बेताब है।
कुरुद में टारगेट किलिंग: चंद्राकर

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की रविवार को जघन्य हत्या किए जाने पर यहां के पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की है। उन्होंने यहां टारगेट किलिंग का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए धमतरी के एसपी, एसडीओपीस समेत कुरुद विधानसभा क्षेत्र के सभी थानेदारों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग किए हैं।




इसके लिए केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रवक्ता, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, केंद्रीय गृह मंत्रालय, प्रदेश गृह मंत्रालय, छत्तीसगढ़ पुलिस सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इंटरनेट मीडिया एक्स पर विधानसभा क्षेत्र में और विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ को अतिसंवेदनशील घोषित करने की मांग की है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]