IND vs PAK के बीच नहीं होगा फाइनल! SL के पास है फैंस को झटका देने का फॉर्मूला; जानें क्वालीफिकेशन सिनेरियो

पाकिस्तान और श्रीलंका की हार से एशिया कप का रोमांच बढ़ गया है। फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अब पाकिस्तान और श्रीलंका एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। बांग्लादेश जो श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों से हार गया फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। वहीं श्रीलंका के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी बाकी है।
भारत के खिलाफ मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी।
HIGHLIGHTSभारत ने एशिया कप के इतिहास में 10वां बार फाइनल में बनाई जगह
14 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत
फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों के लिए जीत जरूरी
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। सांस रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 213 रन डिफेंड करते हुए फाइनल में जगह बनाई। रोहित शर्मा के अर्धशतक बाद कुलदीप यादव की दमदार गेंदबाजी के बल पर भारत ने श्रीलंका को सुपर-4 मुकाबले में 41 रन से हराया। भारत एशिया कप के इतिहास में 10वीं बार फाइनल में पहुंचा है। दर्शकों को उम्मीद है कि फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
पाकिस्तान और श्रीलंका की हार से एशिया कप का रोमांच बढ़ गया है। फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अब पाकिस्तान और श्रीलंका एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। बांग्लादेश, जो श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों से हार गया, फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। वहीं, श्रीलंका के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी बाकी है।
![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/13092023/IND%20vs%20SL%20Asia.jpg)
श्रीलंका बिगाड़ सकता है पाकिस्तान का खेला
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को भिड़ंत होगी। इन दोनों में से जो टीम जीतेगी वह फाइनल में भारत के साथ भिड़ेगी। श्रीलंका के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल देखने की चाह रखने वाले क्रिकेट फैंस की उम्मीदों को झटका दे सकता है। अगर 14 सितंबर को श्रीलंका पाकिस्तान को हरा देता है तो वह फाइनल में भारत के साथ भिड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है।
बता दें कि भारत ने एशिया कप-2023 के सुपर-4 में पहले पाकिस्तान को पटखनी दी। उसके बाद 13 मैच से अपराजिता रही श्रीलंका टीम को 41 रन से हराया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेते हुए श्रीलंका को 172 रन पर समेट ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पहले डुनिथ वेललेज ने भारत के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। इसके अलावा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण नाबाद 42 रन की पारी भी खेली
पाकिस्तान और श्रीलंका की हार से एशिया कप का रोमांच बढ़ गया है। फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अब पाकिस्तान और श्रीलंका एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। बांग्लादेश जो श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों से हार गया फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। वहीं श्रीलंका के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी बाकी है।
![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/13092023/13_09_2023-sri_lanka_asia_cup_2023_23528993.webp)
HIGHLIGHTSभारत ने एशिया कप के इतिहास में 10वां बार फाइनल में बनाई जगह
14 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत
फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों के लिए जीत जरूरी
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। सांस रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 213 रन डिफेंड करते हुए फाइनल में जगह बनाई। रोहित शर्मा के अर्धशतक बाद कुलदीप यादव की दमदार गेंदबाजी के बल पर भारत ने श्रीलंका को सुपर-4 मुकाबले में 41 रन से हराया। भारत एशिया कप के इतिहास में 10वीं बार फाइनल में पहुंचा है। दर्शकों को उम्मीद है कि फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
पाकिस्तान और श्रीलंका की हार से एशिया कप का रोमांच बढ़ गया है। फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अब पाकिस्तान और श्रीलंका एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। बांग्लादेश, जो श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों से हार गया, फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। वहीं, श्रीलंका के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी बाकी है।
![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/13092023/IND%20vs%20SL%20Asia.jpg)
श्रीलंका बिगाड़ सकता है पाकिस्तान का खेला
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को भिड़ंत होगी। इन दोनों में से जो टीम जीतेगी वह फाइनल में भारत के साथ भिड़ेगी। श्रीलंका के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल देखने की चाह रखने वाले क्रिकेट फैंस की उम्मीदों को झटका दे सकता है। अगर 14 सितंबर को श्रीलंका पाकिस्तान को हरा देता है तो वह फाइनल में भारत के साथ भिड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है।
बता दें कि भारत ने एशिया कप-2023 के सुपर-4 में पहले पाकिस्तान को पटखनी दी। उसके बाद 13 मैच से अपराजिता रही श्रीलंका टीम को 41 रन से हराया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेते हुए श्रीलंका को 172 रन पर समेट ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पहले डुनिथ वेललेज ने भारत के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। इसके अलावा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण नाबाद 42 रन की पारी भी खेली
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :