कश्मीर-हिमाचल व उत्तराखंड के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली-UP व बिहार में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update आईएमडी ने भविष्यवाणी की है 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की/मध्यम व्यापक रूप से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हो रही बारिश के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। हालांकि, इस बूंदाबांदी ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। सोमवार सुबह भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बूंदाबांदी हो रही है। जिसके कारण ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। सोमवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ दिनभर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।
दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड
दिल्ली-NCR में रविवार से हो रही बारिश सोमवार सुबह भी जारी रही। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम
वहीं, उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। इनमें चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर समेत कई शहर शामिल हैं।

बिहार के तापमान में आई गिरावट
इसके अलावा बिहार के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का प्रवाह बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की और गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :