Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Jeep Grand Cherokee: भारत में लॉन्च हुई Jeep की प्रीमियम एसयूवी, शुरुआती कीमत 77.50 लाख रुपए

Jeep Grand Cherokee: भारत में लॉन्च हुई Jeep की प्रीमियम एसयूवी, शुरुआती कीमत 77.50 लाख रुपए
Jeep Grand Cherokee 2022 India: 77.50 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर नई ग्रैंड चेरोकी भारत में लॉन्च की गई कंपनी की सबसे बड़ी और महंगी SUV बन गई है। 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी को भारत में महाराष्ट्र में असेंबल की गई सीकेडी यूनिट (CKD) के रूप में बेचा जाएगा।



Jeep Grand Cherokee 2022 launch: बड़ी और प्रीमियम कारों के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिकी ऑटोमोबाइल ब्रांड Jeep ने भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी ग्रैंड चेरोकी (Grand Cherokee) को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में पहले ही उतारा जा चुका है और अब इसे भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 77.50 लाख रुपए है। इस कीमत पर नई ग्रैंड चेरोकी भारत में की सबसे बड़ी और महंगी SUV बन गई है। 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी को भारत में महाराष्ट्र में असेंबल की गई सीकेडी यूनिट (CKD) के रूप में बेचा जाएगा। भारतीय ऑटो मार्केट में इसका मुकाबला BMW X5, Audi Q7, Mercedes-Benz GLE, Range Rover Sport, Volvo XC 90 और इस सेगमेंट की दूसरी एसयूवी से होगा।



बाजार के मौजूदा हालात में निवेश को लेकर लग रहा है डर, ऐसे बनाएं मजबूत पोर्टफोलियोJeep इंडिया की नई पेशकश ये SUV, 5वीं पीढ़ी वाली Grand Cherokee है। इसमें पहले के मुकाबले कई एडवांस फीचर्स हैं। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है और इसका पावर आउटपुट 270 हार्स पावर का है और ये और 400 Nm टार्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियर के सहारे काम करता है। इसमें 100 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव फीचर्स हैं। इसमें 8 एयर बैग्स, ABS EVD, ADAS जैसे फीचर्स है। 360 डिग्री कैमरा, पैनारोमिक सनरूफ और ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। ग्रैंड चेरोकी में 1076 लीटर का स्पेसियस बूट स्पेस मिलता है, जिसे दूसरी रो को गिराकर बढ़ाया जा सकता है।




कई फीचर्स से लैस

यह एक कनेक्टेड SUV है जिसमें 32 कनेक्टेड फीचर्स मौजूद हैं। एसयूवी में स्टार्ट/स्टॉप बटन मौजूद है। इसकी डैशबोर्ड की फिनिश बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश फील कराती है। 2022 ग्रैंड चेरोकी में डामर ग्रे और पियानो ब्लैक एलीमेंट के मिश्रण के साथ एक स्पोर्टी ब्लैक आउट इंटीरियर है। इंडिया स्पेक Grand Cherokee में 5-स्पोक मशीन्ड अलॉय व्हील्स का एक सेट है। कार की ऑफरोडिंग क्षमता की बात करें तो नई जीप ग्रैंड चेरोकी 533 mm तक पानी में भी चल सकती है। इसमें 215 mm का ग्राउंडक्लीयरेंस मिलता है
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]