Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

IND vs NZ 3rd ODI Christchurch LIVE: तीसरे वनडे में टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

IND vs NZ 3rd ODI Christchurch LIVE: तीसरे वनडे में टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी,  
IND vs NZ 3rd ODI Christchurch LIVE: पिच पर घास है और यहां अतिरिक्त बाउंस मिलेगा। टीम इंडिया के लिए यहां जीत बहुत जरूरी है, क्योंकि पहले वनडे में मिली हार के बाद शिखर धवन की टीम सीरीज में 1-0 से पीछे है।


IND vs NZ 3rd ODI Christchurch LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पिच पर घास है और यहां अतिरिक्त बाउंस मिलेगा। टीम इंडिया के लिए यहां जीत बहुत जरूरी है, क्योंकि पहले वनडे में मिली हार के बाद शिखर धवन की टीम सीरीज में 1-0 से पीछे है। बारिश के कारण दूसरे वनडे रद्द कर दिया गया था। भारत की शुरुआत धीमी रही। नौवें ओवर में शुभमन गिल के रूप में पहला विकेट गिरा। तब टीम का स्कोर 39 रन था। गिल ने 22 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान शिखर धवन भी लंबी पारी नहीं खेल पाए और एडम मिल्ने की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। कप्तान ने 45 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से28 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

IND vs NZ 3rd ODI: दोनों टीमें इस प्रकार है

भारत: 1 शिखर धवन (कप्तान), 2 शुभमन गिल, 3 श्रेयस अय्यर, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 ऋषभ पंत (wk), 6 दीपक हुड्डा, 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 दीपक चाहर, 9 उमरान मलिक, 10 अर्शदीप सिंह, 11 युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड: 1 फिन एलन, 2 डेवोन कॉनवे, 3 केन विलियमसन (कप्तान), 4 डेरिल मिशेल, 5 टॉम लैथम (wk), 6 ग्लेन फिलिप्स, 7 मिशेल सेंटनर, 8 एडम मिल्ने, 9 मैट हेनरी, 10 टिम साउदी, 11 लोकी फर्ग्यूसन
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]