Cristiano Ronaldo FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में गोल चोरी का मामला, पकड़ी गई क्रिस्टियानो रोनाल्डो की चीटिंग!

Cristiano Ronaldo claims Bruno Fernandes goal: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के एक मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने साथी के गोल पर दावा ठोका। हालांकि, उनकी चोरी पकड़ी गई और गोल उनके नाम नहीं हो सका।
![](https://navbharattimes.indiatimes.com/thumb/msid-95845321,imgsize-106798,width-700,height-525,resizemode-75/ronaldo2-95845321.jpg)
दोहा: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल और उरुग्वे (Portugal Beat Uruguay In FIFA World Cup) के बीच खेले गए मुकाबले में एक बड़ा ही अजीब मामला देखने को मिला। पुर्तगाल की उरुग्वे पर 2-0 की महत्वपूर्ण जीत में पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने साथी ब्रूनो फर्नांडिस के गोल का दावा किया। फर्नांडिस ने ला सेलेस्टे के खिलाफ ब्रेस का स्कोर बनाया जिससे पुर्तगाल कतर में चल रहे फीफा विश्व कप के अंतिम 16 के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली तीसरी टीम बन गई।
रियल मैड्रिड, मैनचेस्टर यूनाइटेड और जुवेंटस जैसी धाकड़ क्लबों के लिए खेल चुके फॉरवर्ड प्लेयर ने सोचा कि उन्होंने 54वें मिनट में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए गोल दागा और वह जश्न में डूब गए। फीफा वर्ल्ड कप के ऑफिशल्स को भी यही लगा, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि गेंद को तो वह छू भी नहीं सके थे। फर्नांडिस के क्रॉस किक के बाद गेंद सीधे सर्जियो रोशेट को छकाते हुए बॉक्स में समा गई थी।
दरअसल, फर्नांडिस की क्रॉस किक हवा में तैरती हुई गोलपोस्ट की ओर बढ़ रही थी कि बीच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो हेड किक लगाते दिखे। जैसे ही गेंद जाल में समाई वह जश्न में डूब गए। लगा उन्होंने ही गोल किया है। वह फर्नांडिस के साथ जश्न मनाते दिखे। इस बीच ऑफिशल्स ने इसे रोनाल्डो का गोल बताया। हालांकि, कुछ देर बाद चेक करने पर पता चला कि यह गेंद तो रोनाल्डो को छू भी नहीं पाई थी।
इसके बाद कोच फर्नांडो सैंटोस ने ट्रिपल रिप्लेसमेंट के दौरान रोनाल्डो को पिच से हटा दिया गया, जिसमें रोनाल्डो के अलावा जोआओ फेलिक्स और विलियम कार्वाल्हो भी थे। उनकी जगह माथियस न्यून्स, जोआओ पाल्हिन्हा और गोंकालो रामोस मैदान पर उतरे। मैच का दूसरा गोल भी फर्नांडिस के नाम रहा। उन्होंने 93वें मिनट में यह गोल पेनल्टी के तौर पर लगाया गया था।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :