Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

राहुल के साथ एमपी में चल रही ये दिग्गज जोड़ियां: कोई राजा तो कोई युवराज, रानी भी हुईं शामिल

राहुल के साथ एमपी में चल रही ये दिग्गज जोड़ियां: कोई राजा तो कोई युवराज, रानी भी हुईं शामिल
Bharat Jodo Yatra: खरगोन जिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता रॉय भी नजर आई तो वहीं, इंदौर में उनके पुत्र व राज्य के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सक्रिय दिखे। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ भी एक्टिव हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जयवर्धन सिंह
हाइलाइट्सएमपी के 6 जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
मध्यप्रदेश के उज्जैन में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
एमपी में जयवर्धन समेत कई युवा नेता शामिल
भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक है दिग्विजय सिंह
भोपाल: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश में है। इस यात्रा में तमाम कांग्रेस नेता नजर आ रहे हैं, मगर सबसे ज्यादा चर्चा किसी की है तो वह है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का परिवार। राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया। यह यात्रा बीते छह दिनों में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर होते हुए अब उज्जैन की तरफ बढ़ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक हैं और वे इस यात्रा में लगभग हर जगह नजर भी आ रहे हैं। यह यात्रा मध्यप्रदेश में है तो उनके परिवार के सदस्य भी यात्रा के साथ कदमताल करते नजर आ जाते हैं।
खरगोन जिले में पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता रॉय नजर आई तो वहीं, इंदौर में उनके पुत्र व राज्य के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सक्रिय दिखे। बहुत कम ऐसे अवसर दिखे जब इस यात्रा के दौरान इन तीनों में से दो एक साथ नजर आए हो, लेकिन तीनों के चाहने वाले उन्हें घेरे जरूर दिखे। राज्य के और भी कई कांग्रेसी नेता हैं, जिनके परिवार के सदस्य सक्रिय हैं।
कमलनाथ और नकुलनाथ भी सक्रिय
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ भी एक्टिव हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और उनके छोटे भाई पूर्व मंत्री सचिन यादव भी यात्रा में एक साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इंदौर में है राहुल की यात्रा
राहुल गांधी अपनी यात्रा में अभी इंदौर में पहुंचे हैं। इंदौर के बाद यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश के 6 जिलों से होती हुई राजस्थान में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी मध्यप्रदेश में करीब 25 विधानसभा सीटों और 6 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा मालवा-निमाड़ के जिलों से गुजरेगी।
राहुल का दिखा अलग अंदाज
राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में एक अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा है। राहुल गांधी कभी लोगों से मिलते हैं तो कभी उनसे बात करते थे। मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कई मौके पर हाथ पकड़कर साथ चलते दिखाई दिए थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]