Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में "श्री महाकाल लोक" लोकार्पण की तैयारियाँ देखी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में आज “श्री महाकाल लोक" के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने श्री महाकाल लोक की अद्भुत मूर्तियों एवं कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण से पूर्व सभी को यहाँ की विशेषताओं के बारे में जानकारी मिले।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसा वातावरण निर्मित हो कि भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के बाद लोगों को हमेशा श्री महाकाल लोक की अद्भुत आध्यात्मिक सुन्दरता का अनुभव होता रहे। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल लोक की छटा अलौकिक और अदभुत है। उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री महाकाल लोक का अवलोकन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के श्री महाकाल लोक आगमन पर जनजातीय कलाकारों एवं संस्कृति विभाग के लोक कलाकारों ने नृत्य प्रदर्शन और शिव-स्तुति का गान किया।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, वित्त मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री विवेक जोशी, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला, संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ला सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]