Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

उज्जैन को मिला बेस्ट सिटी इन सिटीजन पार्टिसिपेशन अवार्ड



मध्यप्रदेश ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के नतीजों में एक बार फिर अपना डंका बजाया है। राजस्थान-महाराष्ट्र को पछाड़ कर मध्यप्रदेश देश का सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है। 100 से अधिक शहरों वाले राज्य में मध्यप्रदेश नंबर 1 पर आया। वहीं, इंदौर ने सफाई का सिक्सर लगाया। पिछली बार यह सातवें स्थान पर था। इंदौर को गार्बेज फ्री सिटी में 7 स्टार रेटिंग मिली है।
उज्जैन को नगरिक सहभागिता में बेस्ट सिटी अवार्ड
उज्जैन स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के परिणामों की घोषणा महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की उपस्थिति की गई जिसमें उज्जैन शहर को एक लाख से अधिक नागरिक सहभागीता में बेस्ट सिटी इन मैक्सिमम सिटीजन पार्टिसिपेशन काअवार्ड प्राप्त हुआ है।उज्जैन शहर को अपनी श्रेणी (3 से 10 लाख जनसंख्या) में 10वा एवं मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है ।जिसका अर्थ है कि स्वच्छता गतिविधियों में उज्जैन की जनता ने देशभर के अन्य निकायों की अपेक्षा सर्वाधिक भागीदारी की है।
पहले पर्यटन स्वच्छता का भी मिला अवार्ड
उज्जैन शहर को स्वच्छ पर्यटन पुरस्कार मिला है। मंगलवार को शहर के प्रथम नागरिक महापौर ने उप राष्ट्रपति के हाथों से दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त किया है। इससे पहले शहर को स्वच्छता के लिए भी नगर निगम को पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। उज्जैन धार्मिक होने के नाते यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसके लिए पर्यटन की दृष्टि से भी उज्जैन शहर अपने आप में प्रसिद्ध रहा है। उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बेहतर सफाई व्यवस्था साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बारीकी से ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के लिए उज्जैन शहर का नाम चयनित किया गया
शहर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल,निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता,उपायुक्त आदित्य नागर, संजेश गुप्ता ने उज्जैन की तरफ़ से अवार्ड ग्रहण किया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]