Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

JP नड्‌डा के एक्सटेंशन पर CM भूपेश का तंज, कहा- BJP में यह कैसा लोकतंत्र है भाई, 2 ने मिलकर एक को चुन लिया


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाने के ऐलान के बाद राजस्थान में सियासी बवंडर उठ गया। इधर भारतीय जनता पार्टी में अभी पार्टी मुखिया का चुनाव नहीं होने वाला है। जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा। 20 जनवरी 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जेपी नड्डा के इस एक्सटेंशन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा। उन्होंने पूछा- यह कैसा लोकतंत्र है भाई...? दो लोगों ने मिलकर एक को चुन लिया? ऐसे ही भाजपा ने अपना 'अध्यक्ष' चुन लिया।
रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है, यह पूरा देश जानता है। भाजपा के अध्यक्ष का चुनाव हो गया किसी को पता ही नहीं चला। यह कैसा लोकतंत्र है भाई? दो लोगों ने मिलकर बना दिया, बस हो गया! न मीटिंग, न मतदान, न चुनाव की तिथि और अध्यक्ष दोबारा बन गये। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र कहां है। उनका अध्यक्ष दोबारा बन गया और किसी को पता चला। मीडिया में चर्चा हुई है? क्यों नहीं हुई। किसी भाजपा नेता से यह सवाल पूछिए न आप? यहां भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के सब नेता हैं। उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनके यहां अध्यक्ष का चुनाव कैसे हो गया। किसी को पता भी नहीं चला। सच्चाई यह है कि भाजपा में ही आंतरिक लोकतंत्र की कोई जगह नहीं है।
भागवत का मस्जिद जाना भारत जोड़ो का असर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के मस्जिद जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इलियासी ने क्या कहा यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण बात यह है कि मोहन भागवत मस्जिद और मजार दोनों गये। यह भारत जोड़ो यात्रा का असर है। अभी तो यात्रा का तीसरा सप्ताह शुरू हुआ है। अभी देखते जाइये यह कारवां और आगे बढ़ेगा तो देश में बहुत सारे परिवर्तन दिखाई देंगे जो भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदारी से खुद को दूर बताया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]