Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

व्लादिमीर पुतिन का बड़ा दांव

पुतिन ने एक बड़ा दांव चलते हुए यूक्रेन के सभी लोगों को रूसी नागरिकता प्रदान करने की पेशकश कर दी है। उन्होंने इसके लिए त्वरित प्रक्रिया का विस्तार करते हुए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए।


रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के चलते रूस ने यूक्रेन को लगभग तबाह कर दिया है। इसी कड़ी में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बड़ा दांव चलते हुए यूक्रेन के सभी लोगों को रूसी नागरिकता प्रदान करने की पेशकश कर दी है। उन्होंने यूक्रेन के लोगों को रूसी नागरिकता प्रदान करने के लिए त्वरित प्रक्रिया का विस्तार करते हुए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए।

दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए है। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक इसमें सभी यूक्रेनियन को रूसी नागरिकता के लिए फास्ट ट्रैक का विस्तार किया गया। कुछ समय पहले तक केवल यूक्रेन के हाल तक यूक्रेन के दोनेत्सक, लुहांस्क क्षेत्र के साथ दक्षिणी जापोरिजिया और खेरसान क्षेत्र के लोगों के लिए ही नागरिकता की प्रक्रिया सरल थी। इन इलाकों के बड़े हिस्से पर रूस का नियंत्रण है।

फिलहाल पुतिन की इस घोषणा पर यूक्रेन के अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में नागरिकता देने की प्रक्रिया सबसे पहले दोनेत्सक और लुहांस्क के ही लोगों के लिए शुरू की गई थी और इस साल विद्रोहियों के कब्जे वाले दोनों क्षेत्रों की करीब 18 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को रूसी पासपोर्ट दिए गए थे
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]