Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जब द्रौपदी का चीरहरण करने पर पुनीत इस्सर के खिलाफ जारी हुआ था गैर जमानती वॉरंट

महाभारत सीरियल लोगों के बीच काफी पॉप्युलर रहा है। इसके किरदारों से लोग खुदको एकदम दिल से जोड़ लेते थे। सीरियल में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने बताया था कि चीरहरण करना उनको भारी पड़ गय


रामायण और महाभारत इंडियन सिनेमा हिस्ट्री के सबसे बेहद लोकप्रिय शो रहे हैं। बताया जाता है कि इनके टेलीकास्ट के समय सड़कों पर सन्नाटा हो जाता था। लॉकडाउन के दौरान ये सीरियल फिर से दिखाए गए तो लोगों ने काफी पसंद किए और पुरानी यादें ताजा हुईं। अब महाभारत से जुड़ी मजेदार घटना सुर्खियों में है। दरअसल पुनीत इस्सर ने कपिल शर्मा के शो पर इस बारे में बताया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण वाले सीन पर पुनीत इस्सर के लिए गैर-जमानती वारंट जारी हो गया था।

पता चला जारी हो गया वॉरंट

महाभारत में पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का रोल किया था। उनकी ऐक्टिंग को आज भी काफी तारीफ मिलती है। वहीं द्रौपदी के रोल में रूपा गांगुली थीं। पुनीत ने शो पर बताया था, किसी ने हमसे कहा, आपके नाम का वॉरंट निकला है, नॉन-बेलेबल वॉरंट। किसी बनारस के शख्स का कहना था कि आपने द्रौपदी का चीर हरण किया जिससे हमारी भावनाएं आहत हुईं।

शख्स को खिंचवानी थी फोटो

पुनीत ने बताया, 28 साल बाद केस फिर से खुला। हमें अपने लिए एक वकील करना पड़ा। पता चला कि उस बंदे को ऐक्टर्स बस फोटो खिंचवानी थी। पुनीत इस्सर ने बताया कि उन्होंने सोचा कि असली गलती तो वेद व्यास की है। बोले, अगर किसी को पकड़ना है तो वेद व्यास को पकड़ो, उसने लिखी है।

2 साल तक हुआ था टेलीकास्ट

महाभारत 1988 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होता था। इसे बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। महाभारत की कथा 2 साल तक टीवी पर टेलीकास्ट की गई थी। लोगों ने इसे काफी पसंद किया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]