Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सोनिया गांधी की दवाएं लेकर साथ जाएंगी प्रियंका



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचने वाली हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक ही कार में निकली हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ईडी के दफ्तर में भी उनके साथ रहेंगी। इसकी वजह यह है कि सोनिया गांधी की दवाएं लेकर वह जाएंगी क्योंकि उन्हें कभी भी उनकी जरूरत पड़ सकती है। एजेंसी की ओर से उन्हें इसकी इजाजत दी गई है। सोनिया गांधी से ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ करेंगे। कहा जा रहा है कि दफ्तर तक राहुल गाांधी, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा समेत कई और सीनियर नेता भी साथ जा सकते हैं। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस ने सोनिया गांधी से पूछताछ के मौके पर शक्ति प्रदर्शन का फैसला लिया है। आज सुबह ही बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंचे थे और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस बीच विपक्ष के नेताओं की ओर से एक साझा बयान जारी किया गया है, जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। इस बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार बदले की कार्रवाई के तहत राजनीतिक नेताओं को परेशान कर रही है। देश भर में कांग्रेस ने ईडी के दफ्तरों का घेराव करने की भी योजना बनाई है। खासतौर पर दिल्ली में कांग्रेसियों के सड़कों पर उतरने से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]