Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इस बार तैयारी पूरी:निकाय चुनाव, दूसरा चरण आज; 22 कलेक्टरों का दावा- 95% मतपर्चियां वोटरों तक पहुंचाईं, फिर भी दो जगह गड़बड़ी


पहले चरण में 3 लाख से ज्यादा मतदाता चूक गए थे।

नगरीय निकाय चुनावों के पहले चरण में 3 लाख से ज्यादा मतदाता सिर्फ वोटर पर्ची न मिलने से वोट नहीं डाल पाए थे। बुधवार को मतदान का दूसरा चरण है। 43 जिलों के 214 निकायों में वोट डाले जाएंगे। इनमें अंचल के 25 निकाय भी शामिल हैं। इसके लिए 22 जिलों के कलेक्टरों ने दावा किया है कि बीते 6 दिन में 95% वोटरों के पास उन्होंने मतपर्ची पहुंचा दी हैं।

इस बार रतलाम, देवास, रीवा, कटनी और मुरैना नगर निगम के कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारियों) ने सख्ती बरती है। हालांकि सख्ती के बावजूद कटनी नगर निगम के जयप्रकाश वार्ड की आदर्श कॉलोनी में मतपर्ची नहीं बंट पाई।

महापौर के 44, पार्षद के 15312 उम्मीदवार मैदान में...

इस चरण में पांच नगर निगमों में महापौर पद के लिए 44 तो पार्षद पद के लिए 15312 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 49 लाख 9 हजार वोटर करेंगे। 79 प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद पद के लिए चुने जा चुके हैं। 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका, 169 नगर परिषदों में 6829 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]