Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

राष्ट्रपति चुनाव: बंगाल में भाजपा को लग सकता है झटका, 2 सांसद और 7 विधायक क्रॉस वोटिंग की तैयारी में

President Election News: भाजपा को ही बंगाल में झटका लगता दिख रहा है। यहां पार्टी के कई विधायक और सांसद विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।


एनडीए की ओर से उतारी गईं राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में विपक्षी दलों के नेता भी मुर्मू के पक्ष में वोट कर सकते हैं, लेकिन इस बीच खुद भाजपा को ही बंगाल में झटका लगता दिख रहा है। यहां पार्टी के कई विधायक और सांसद विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। टीएमसी के सीनियर नेताओं ने यह दावा किया है। टीएमसी नेताओं ने कहा कि भाजपा के 7 विधायकों और 2 सांसदों ने वेस्टिन होटल में रात गुजारी थी। अब वे मतदान के दौरान एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू की बजाय विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट डाल सकते हैं।

कहा जा रहा है कि बंगाल भाजपा को पहले ही क्रॉस वोटिंग की आशंका थी। इसी के चलते उसने विधानसभा में अपने सभी 69 विधायकों को एक होटल में रखा था। इन सभी को रविवार से ही कोलकाता के न्यू टाउन एरिया में एक पांच सितारा होटल में ठहराया गया था। यहीं पर विधायकों के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया था, जिसमें यह बताया गया कि वे कैसे मतदान कर सकते हैं। होटल से ही इन्हें सीधे मतदान स्थल पहुंचाने की तैयारियां की गई थीं। बंगाल के अलावा अन्य कई राज्यों में भी क्रॉस वोटिंग के डर से पार्टियों ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी की थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]