Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुकेश अंबानी टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी संपत्ति में आई गिरावट के चलते दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। उनकी नेटवर्थ घटकर अब 86.1 अरब डॉलर रह गई है,


दुनिया के शीर्ष अमीरों की टॉप-10 लिस्ट से मुकेश अंबानी जहां बाहर हो गए हैं, वहीं गौतम अडानी अब बिलगेट्स को पछाड़ने के करीब हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी संपत्ति में आई गिरावट के चलते दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। उनकी नेटवर्थ घटकर अब 86.1 अरब डॉलर रह गई है, जबकि भारत और एशिया के सबसे अमीर गौतम अडानी ने पांचवें स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत की है।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 214 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। इसके बाद 133 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेब बेजोस दूसरे और फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट 128 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स 114 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं।

गौतम अडानी अब 110 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। लैरी पेज 103 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर, गूगल के सर्गेई ब्रिन 99.2 अरब डॉलर के साथ 7वें स्थान पर, वॉरेन बफेट 96.5 अरब डॉलर के साथ 8वें और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर 90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं। दसवें स्थान पर लैरी एलिसन 87 अरब डॉलर के साथ हैं। मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर 86.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]