Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

CM भूपेश बोले- गांव व शहर की गलियों में घूमेंगे आर्म्स ट्रेनिंग लिए युवा, गलत हाथों में गए तो समाज की स्थिति क्या होगी?

अग्निपथ का देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है। इस पर छत्तीसगढ़ के CM और पूर्व सीएम के बीच जंग जारी है। भूपेश ने इसे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया तो वहीं डॉ. रमन इसे बेहतर स्कीम बता रहे हैं।


केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है। बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। अग्निपथ के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत के युवाओं के समर्थन में होने की बात कहते हुए दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। अग्निपथ को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। भाजपा इसे देश की मजबूती और युवाओं को बेहतर भविष्य देने की योजना बता रही है। वहीं कांग्रेस केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रही है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भी इस मामले को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर कहा कि 4 साल की नौकरी के बाद नौजवान बेरोजगार हो जाएंगे और यदि इस प्रकार संख्या बढ़ेगी तो समाज की स्थिति क्या होगी। 4 साल बाद 12 लाख मिल जाएगा। युवा क्या करेगा, शादी करेगा, पार्टी देगा और पैसे खत्म। फिर परिवार कैसे चलाएगा। बघेल ने कहा कि सेना में जाने के बाद दो चीजें बताई जाती है। दोस्त और दुश्मन...। वहां दुश्मन दिखे तो गोली चलाना है। उन्होंने कहा कि 25 प्रतिशत को सेना में रख लेंगे। 10 प्रतिशत को नियुक्ति में प्रमुखता देंगे। आखिर 65 प्रतिशत लोग कहा जाएंगे। गांव-गांव में और शहर-शहर की गलियों में आर्म्स ट्रेनिंग लिए युवा फैले रहेंगे। उसको बंदूक चलाना आता है। इतनी बड़ी संख्या में लोग यदि गलत हाथों में चले जाएंगे तो फिर समाज की स्थिति क्या होगी। इसके बारे में कोई कल्पना नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि क्या उसके पास पैसा नहीं है।

देश सेवा के साथ सीमाएं भी सुरक्षित रहना चाहिए
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ओवर कॉन्फिडेंस में है। चाहे 3 कानून की बात हो चाहे सेना में भर्ती की बात हो। किसी से कोई चर्चा नहीं और अचानक इसे लांच किया गया। रिएक्शन भी तुरंत आया। बिहार, यूपी, हरियाणा जलने लगा। हम तो अभी भी कह रहे हैं कि केंद्र सरकार यह आदेश वापस लें। पहले जिस तरह सेना में भर्ती होती थी वैसा ही किया जाए, ताकि नौजवानों में आक्रोश खत्म हो। उनका भी परिवार है। उनका भी भविष्य है। देश सेवा के जज्बे की पूर्ति होनी चाहिए। देश सेवा भी होनी चाहिए और देश की सीमाएं भी सुरक्षित रहना चाहिए। केंद्र युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे।

भारत माता की सेवा में जान दे देगा युवा: डॉ. रमन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट में वीडियो संदेश जारी कर कहा कि भूपेश जी! क्या अग्निवीर बनने के बाद 4 साल सेना में रहने वाले युवा अपराधी बन जाएंगे? देश और प्रदेश के युवाओं को लेकर यह कितनी निकृष्ट सोच है आपकी। युवाओं पर भरोसा रखिए जरूरत पड़ने पर मेरे देश और प्रदेश का युवा भारत माता की रक्षा के लिए जान दे देगा, लेकिन गलत रास्ते पर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना में 4 साल रहने के बाद युवा हिन्दुस्तान के लिए, भारत माता के लिए अपनी जान न्यौछावर कर देगा। प्राणों की बाजी लगा देगा। डॉ. रमन ने कहा कि अग्निवारों में 25 प्रतिशत को तत्काल नौकरी मिलेगी और बाकी के जॉब के लिए मौका होगा। विशेष स्कील 4 साल में युवकों के पास आ जाएगा। युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]