Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सक्रिय हुआ मानसून




छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और गरम चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस बार 16 जून को दुर्ग के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून ने प्रवेश किया है। 5 दिनों में मौसम पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। मानसून आने और बारिश शुरू होने से तापमान में भारी गिरावट आई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 20 जून को प्रदेश के सभी जिलों में मानसून पहुंच चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 21 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी बारिश का अनुमान है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट
मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान जशपुर में 33.6 डिग्री और बीजापुर में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया है। दंतेवाड़ा में 31.7, बस्तर में 31, नारायणपुर में 30, कांकेर में 29.9 डिग्री, राजनांदगांव 29.5 डिग्री, दुर्ग में 28.6 डिग्री, बिलासपुर में 29.4, कोरबा 30 डिग्री, सरगुजा 31.2 डिग्री, कोरिया 32.9 डिग्री और रायपुर में 28.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के गरियाबंद में 10 सेंटीमीटर, बिलासपुर में 9 सेंटीमीटर, मुंगेली जिले में 8 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]