Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भूपेश जी, अजय माकन को हराना आपकी बड़ी उपलब्धि

हरियाणा के चुनाव परिणाम पर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस पर तंज कसा। पूर्व CM डॉ. रमन सिंह ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भूपेश जी आपने हार का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

हरियाणा के चुनाव परिणाम पर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस पर तंज कसा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भूपेश बघेल आपने हार का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है, उसके लिए शुभकामनाएं। असम, उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा की लगभग जीती हुई राज्यसभा सीट से अजय माकन को हराना आपकी बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस की हार की आहुति के यज्ञ में आप यूं ही लगे रहें।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भी हरियाणा चुनाव को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि अमेठी, असम, यूपी और अब अजय माकन!!! छत्तीसगढ़ को 'सराय' समझने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वक्त मिले तो आत्मचिंतन जरूर करना। प्रदेश की संपदा फूंककर क्या हासिल किया.. जहालत? खैर आत्ममुग्ध व्यक्ति से आत्मचिंतन की उम्मीद करना बेमानी है!!! इधर छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि अमेठी, असम, यूपी में भद्द पिटवाने के बाद भूपेश के कारवां ने हरियाणा में भी कांग्रेस की लुटिया डुबो दी। मुख्यमंत्री जी, आपका ये कारवां 2023 के विधानसभा चुनाव तक यूं ही जारी रहेगा। निश्चित ही छत्तीसगढ़ की जनता के अच्छे दिन वापस आएंगे।

काम नहीं आई कांग्रेस की बाड़ेबंदी
बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा की जीत हुई है। कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए वरिष्ठ नेता अजय माकन क्रॉस वोटिंग की वजह से चुनाव हार गए। हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव हुए थे। कयास लगाए जा रहे थे एक सीट पर भाजपा तो दूसरी पर कांग्रेस की जीत पक्की है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी ने बड़ा उलटफेर कर दिया। क्रास वोटिंग से बचने हरियाणा के 29 विधायकों व पीसीसी के पदाधिकारियों को रायपुर लाया गया था, लेकिन कांग्रेस की बाड़ेबंदी काम नहीं आई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]