Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या बिहार में लौट रही है शांति

अग्निपथ योजना को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन बीते चार दिनों से हिंसक दौर में है। इस दौरान बिहार, झारखंड, UP समेत कई राज्यों में हिंसा की खबरें आई। हालांकि, सरकार ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है।

'अग्निपथ' योजना के खिलाफ भारत के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बिहार को माना जा रहा है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी राज्य में रेल सेवा बंद रहेगी। आंकड़े बताते हैं कि रेलवे को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय में नौकरियों के लिए अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण पर मुहर लगा दी है। सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए लाई गई नई नीति 'अग्निपथ' से जुड़ी तमाम अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ...

पंजाब में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच सड़क पर चर्चा हुई। मामले का एक वीडियो आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक प्रदर्शनकारी ने आवाज लगाई और सीएम ने वाहन रोका। सीएम ने युवक से कहा, 'अगर सभी सांसद अग्निपथ पर चर्चा के लिए मिलते हैं, तो मैं व्यक्तिगत तौर पर वहां जाऊंगा।'

कांग्रेस का जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी है। प्रियंका गांधी की अगुवाई में आयोजित 'सत्याग्रह' में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट समेत कई बड़े नेता पहुंचे हैं। प्रियंका ने कहा, 'देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है गलत हो रहा है। इस योजना को वापस लेना चाहिए।'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]